Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

पंजाब सरकार की ओर से घनौर विधानसभा क्षेत्र के 42 गांवों के किसानों को बड़ी सौगात, लिफ्ट सिस्टम के माध्यम से मिला नहरी पानी

Updated on Wednesday, July 29, 2026 19:05 PM IST

चंडीगढ़/घनौर : पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री बरिंदर गोयल तथा विधायक गुरलाल घनौर ने आज गांव कोल्हेमाजरा में 26.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार लिफ्ट सिस्टम आधारित नहरी सिंचाई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए विधानसभा क्षेत्र के 42 गांवों के किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने इस क्षेत्र के किसानों की आजादी से पहले से चली आ रही लंबे समय की मांग को पूरा कर अपना वादा निभाया है।

बरिंदर गोयल, जिनके पास खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण विभागों का भी प्रभार है, ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पहली बार भूजल संरक्षण का संकल्प लेते हुए व्यर्थ बह जाने वाले नहरी पानी का बड़े स्तर पर सिंचाई के लिए उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि नहरी पानी को खेतों तक पहुंचाकर पंजाब के भूजल को बचाने के अभियान को मजबूती दी गई है।

बरिंदर गोयल ने कहा कि पंजाब की समस्याओं के समाधान के लिए नहरी पानी को टेल एंड (अंतिम छोर) तक पहुंचाने का वादा किया गया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घनौर विधानसभा क्षेत्र के निकट नहर होने के बावजूद कई गांव नहरी पानी से वंचित थे, लेकिन भगवंत मान सरकार ने अब उन खेतों तक भी पानी पहुंचा दिया है।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने बताया कि विधायक गुरलाल घनौर की पहल पर विधानसभा क्षेत्र घनौर में 22.23 करोड़ रुपये की लागत से वाटर लिफ्टिंग सिस्टम (पूर्व नाम राजखांट, बनूड़ कैनाल) के माध्यम से 36.39 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन बिछाकर 38 गांवों को नहरी पानी का लाभ पहुंचाया गया है। इससे 15,129 एकड़ भूमि पहली बार नहरी सिंचाई के दायरे में आई है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त घनौर विधानसभा क्षेत्र में स्थित घड़ाम रजबाहा के 2.44 किलोमीटर हिस्से को 4.50 करोड़ रुपये की लागत से कंक्रीट लाइनिंग कर पक्का किया गया है। इससे लाभान्वित होने वाले 4 गांवों की 1,803 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री गोयल ने बताया कि पंजाब सरकार ने बाढ़ से बचाव के लिए पूरे राज्य में 450 करोड़ रुपये खर्च किए हैं तथा पिछले पचास वर्षों में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केवल घनौर विधानसभा क्षेत्र में ही घग्गर नदी पर बाढ़ से सुरक्षा के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल का स्वागत करते हुए विधायक गुरलाल घनौर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब सरकार ने घनौर विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए हैं। गुरलाल घनौर ने कहा कि लिफ्ट सिस्टम शुरू होने से जहां भूजल संरक्षण होगा, वहीं किसानों की खेती की लागत भी कम होगी।

इस दौरान क्षेत्र के किसानों ने कैबिनेट मंत्री तथा विधायक गुरलाल घनौर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग केवल भगवंत मान सरकार ने ही पूरी की है। इससे अब उनके खेतों को सिंचाई के लिए नियमित रूप से नहरी पानी उपलब्ध होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर रमणदीप सिंह बैंस, ट्यूबवेल कॉर्पोरेशन के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर मनिंदर सिंह, कार्यकारी अभियंता गुरशरण सिंह विरक, एस.डी.ओ. कुमार धवन, जिला परिषद सदस्य गुरमेल सिंह, सहजपाल सिंह लाडा, कप्तान सिंह, नरेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति शंभू के उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, गुरताज सिंह, डी.एस.पी. दलजीत सिंह विरक, नायब तहसीलदार हरीश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X