Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

पंजाब सरकार के प्रयासों से हर क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी : मोहिंदर भगत

Updated on Tuesday, July 28, 2026 17:19 PM IST

जालंधर : पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज यहां सीनियर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल फॉर मेरिटोरियस स्टूडेंट्स में विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटते हुए कहा कि पंजाब सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों से सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है।
 
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिससे आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे है। उन्होंने इस अवसर पर मेरिटोरियस स्कूल के 21 विद्यार्थियों, जिन्होंने नीट परीक्षा पास की है, को बधाई भी दी।
 
श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ अति-आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके। इसके अलावा विद्यार्थियों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को निखारने, उसे बेहतर शिक्षा, आवश्यक सुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
उन्होंने कहा कि स्कूल बैग उपलब्ध करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ माता-पिता पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को भी कम करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों का पढ़ाई की ओर रुझान और बढ़ने में मदद मिलेगी।
 
विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। मेहनत से जिंदगी में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
 
कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर स्कूल के 810 विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे गए।
 
इस अवसर पर प्रिंसिपल राजीव हांडा, एजुकेशन इंचार्ज जालंधर पश्चिमी संजीव भगत और अन्य हस्तियां भी मौजूद थी।
Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X