Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश

Shimla: एचआरटीसी लाएगा हिम बस प्लस कार्ड, एक ही कार्ड में मिलेंगी सभी यात्रा सुविधाएं

Updated on Monday, July 27, 2026 18:43 PM IST

शिमला : एचआरटीसी यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जल्द हिम बस प्लस कार्ड शुरू करने जा रहा है। इस नए स्मार्ट कार्ड को लांच करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि एचआरटीसी द्वारा अब तक जारी किए गए सभी प्रकार के डिस्काऊंट कार्ड, ट्रैवल पास और रियायती कार्ड इसी एक कार्ड में सम्मिलित कर दिए जाएंगे। एचआरटीसी का यह कार्ड पूरी तरह डिजिटल होगा, जिसमें कार्डधारक का पूरा डाटा सुरक्षित रहेगा। इससे टिकट बुकिंग, भुगतान, यात्रा विवरण और पहचान संबंधी सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी।

डिजिटल टिकटिंग प्रणाली लागू होने से टिकट जांच अधिक पारदर्शी होगी और फर्जीवाड़े की संभावनाएं भी काफी हद तक समाप्त होंगी। नए हिम बस प्लस कार्ड का शुल्क मात्र एक रुपए प्रतिदिन रखा गया है। कार्डधारकों को सभी श्रेणियों में 5 प्रतिशत तक की सीधी छूट मिलेगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 15 प्रतिशत तक का विशेष डिस्काऊंट दिया जाएगा। इससे नियमित यात्रियों, कर्मचारियों, छात्रों और बुजुर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।

Shimla: एचआरटीसी लाएगा हिम बस प्लस कार्ड, एक ही कार्ड में मिलेंगी सभी यात्रा सुविधाएं
एचआरटीसी के अनुसार इस कार्ड की एक और खासियत यह होगी कि जितना अधिक सफर, उतनी अधिक बचत। नियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को उनके सफर के आधार पर अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। इससे निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कंडक्टरों को भी डिजिटल मशीनों के माध्यम से टिकट जारी करने में आसानी होगी।

इससे टिकट बनाने में समय कम लगेगा, यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और निगम के राजस्व में भी बढ़ौतरी होने की संभावना है। निगम अधिकारियों के अनुसार हिम बस प्लस कार्ड को पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसका पायलट प्रोजैक्ट शुरू किया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

: Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

: Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X