Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना महज 'मुंगेरी लाल का सपना' : तरुण चुघ

Updated on Sunday, July 26, 2026 20:06 PM IST

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना "मुंगेरी लाल का सपना" है। उन्होंने कहा कि ऐसा सपना देखने से किसी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन देश की जनता पहले ही अपने फैसले सुना चुकी है।

तरुण चुघ ने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार के प्रति पूरे देश में एक "हेटिड वातावरण" है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता वोट की चोट से राहुल गांधी को लगातार 109 चुनावों में हार की सजा दे चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार विदेशी टूलकिट का हिस्सा बनकर विदेशों में भारत विरोधी अभियानों का नेतृत्व करते हैं और भारत को बदनाम करने के लिए लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं।

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा युवाओं के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकी हैं और सत्ता की गोटियां खेली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को कभी भी युवाओं के भविष्य और देश के विकास की चिंता नहीं रही। उनकी प्राथमिकता केवल अपनी राजनीति बचाना और हर परिस्थिति में सत्ता हासिल करना रही है।

तरुण चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, रोजगार, शिक्षा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत की है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच युवाओं के लिए नए अवसरों वाला भारत, नई ऊंचाइयों को छूने वाला भारत और हर नौजवान के सपनों को पूरा करने वाला भारत बनाने की है। उन्होंने दावा किया कि आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकसित भारत का संकल्प हर भारतीय का सपना बन चुका है।

तरुण चुघ ने अंत में कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस की राजनीति जनता के बीच लगातार अपनी विश्वसनीयता खो रही है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X