Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

पंजाब

फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना सराहनीय एवं स्वागत योग्य, पेपर लीक करने वालों पर होगी कठोरतम कार्रवाई : चुघ

Updated on Friday, July 24, 2026 18:45 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पेपर लीक के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस संसद में बहस से बचने के लिए विघटनकारी ताकतों के साथ मिलीभगत कर रही है।

प्रधानमंत्री के इस स्पष्ट संकल्प - "देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है" - का स्वागत करते हुए चुघ ने कहा कि पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला दिखाता है कि मेहनती छात्रों का भविष्य चुराने वालों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को तेज न्याय और कठोरतम सजा मिलेगी। पेपर लीक माफिया, शिक्षा के सौदागरों और उन्हें बचाने वालों के लिए नए भारत में कोई जगह नहीं है।"

चुघ ने याद दिलाया कि 2014 से पहले देश में न कोई राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी थी और न ही पेपर लीक के खिलाफ कोई कानून। मोदी सरकार ने 2017 में NTA बनाई, 2024 में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम लाई और डॉ. के. राधाकृष्णन समिति की सिफारिशों पर बायोमेट्रिक-फेस ऑथेंटिकेशन तथा सख्त SOP लागू किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के परीक्षा व्यवस्था चलाई और पेपर लीक माफिया को फलने-फूलने दिया।

आंकड़े गिनाते हुए चुघ ने कहा कि कांग्रेस और उसके INDI गठबंधन के दलों की सरकारों में कुल 69 पेपर लीक हुए। इनमें से 53 अकेले कांग्रेस राज में, जिनमें 15 राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के और 38 कांग्रेस शासित राज्यों के हैं। UPA काल में AIEEE, AIIMS प्रवेश परीक्षा, SSC CGL, CBSE 12वीं, रेलवे भर्ती और LIC भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। उन्होंने बताया कि NEET मामले में जिस रवि अत्री का नाम सामने आया, वह 2011 में कांग्रेस राज में ही AIIMS पेपर लीक में शामिल था। राज्यों की बात करें तो अकेले कांग्रेस शासित राजस्थान में REET समेत 9 पेपर लीक हुए, पश्चिम बंगाल में TMC सरकार के 7 पेपर लीक हुए जिनमें कुख्यात SSC शिक्षक भर्ती घोटाला शामिल है, पंजाब में कांग्रेस राज में 2006 में मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हुआ और झारखंड में JMM सरकार में 2021 से अब तक 5 पेपर लीक हो चुके हैं। चुघ ने कहा, "जिन्होंने युवाओं के भविष्य की यह लूट होने दी, वही आज छात्रों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।"

राहुल गांधी की लगातार गुप्त विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए चुघ ने कहा कि देश जानता है कि कांग्रेस सामाजिक अशांति भड़काने की तैयारी में जुटी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संसद से इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि कांग्रेस को डर है कि NEET और छात्रों-युवाओं से जुड़े मुद्दों पर खुली बहस से पार्टी के 6 दशकों का विश्वासघात, पाखंड और राजनीतिक शोषण बेनकाब हो जाएगा। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और वह संसद में छात्रों-युवाओं से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, "दशकों तक कांग्रेस ने युवाओं से अवसर छीने, भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया और युवा भारतीयों की आकांक्षाओं को सिर्फ राजनीतिक नारा बनाकर रखा। आज जब संसद उन्हें अपना रिकॉर्ड सामने रखने का मौका दे रही है, तो वे बहस की जगह हंगामा चुन रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि सच उनके लिए राजनीतिक रूप से विनाशकारी है।"

चुघ ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं के लिए नीयत को नतीजों में बदला है- रोजगार मेलों के जरिए 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र, PM विकसित भारत रोजगार योजना में Rs. 1 लाख करोड़ के प्रावधान से 3.5 करोड़ रोजगार का लक्ष्य, PMKVY से 1.6 करोड़ युवाओं का कौशल प्रशिक्षण, PM-SETU में Rs. 60,000 करोड़, स्टार्टअप 350 से बढ़कर 2.2 लाख, MUDRA से 12 करोड़ नए उद्यमी, विश्वविद्यालय 723 से बढ़कर 1,338, IIT 16 से 23 और AIIMS 8 से 23 हो गए हैं। बेरोजगारी दर 2017-18 के 6% से घटकर 2025 में 3.1% रह गई है और 2014-24 के दशक में 17 करोड़ रोजगार पैदा हुए, जबकि कांग्रेस के 2004-14 के दशक में सिर्फ 2.9 करोड़। उन्होंने कहा, "यही फर्क है युवाओं के लिए काम करने वाली सरकार और उन्हें सिर्फ ठगने वाली पार्टी में।"

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

: शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के तहत गुजरात के 47 स्टूडेंट्स  ने अमृतसर की आध्यात्मिकता, विरासत और वीरता को करीब से जाना

स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

: स्कूल ऑफ एमिनेंस डेराबस्सी में 24 लाख रुपये की लागत से तीन साइंस लैबज़ के काम की शुरुआत

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यू.के. के निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया; 'वेरका' और 'फाइव रिवर्स' को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाने की पेशकश

भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

: भगवंत मान सरकार ने परिवहन विभाग में अनुकंपा के आधार पर 9 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

X