Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

उतार प्रदेश

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Updated on Wednesday, July 08, 2026 16:04 PM IST

लखनऊ : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इलाहाबाद जोनल कार्यालय ने बुधवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई झांसी और लखनऊ में एक साथ की गई। यह जानकारी ईडी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। ईडी की जांच उत्तर प्रदेश विजिलेंस एस्टैब्लिशमेंट द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई है। इस एफआईआर में पूर्व विधायक पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए हैं। इसी के आधार पर ईडी ने ईसीआईआर दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की। ईडी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित अपराध से अर्जित धन को रियल एस्टेट, निर्माण (कंस्ट्रक्शन) और अन्य कारोबार से जुड़ी कई कंपनियों और एलएलपी के नेटवर्क के जरिए इधर-उधर किया गया। जांच एजेंसी को शक है कि इन संस्थाओं का इस्तेमाल अवैध धन को वैध दिखाने (मनी लॉन्ड्रिंग) के लिए किया गया।


जांच में यह भी सामने आया है कि इस मामले का संबंध धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत सूचीबद्ध विभिन्न अपराधों से है। ईडी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में 23 से अधिक एफआईआर दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी जांच को आधार बनाकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।


तलाशी के दौरान ईडी की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और चल-अचल संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। एजेंसी का उद्देश्य अपराध से अर्जित धन का पता लगाना और इस धन को ठिकाने लगाने या छिपाने में शामिल लोगों की पहचान करना है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है। एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत मामले की आगे की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X