Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली • वैज्ञानिक नवाचार से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: सीएम सम्राट चौधरी • बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत • अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है? • दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड • अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी • नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

खेल

महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

Updated on Monday, July 06, 2026 11:07 AM IST

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड की शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में भी चैंपियन रह चुका है, जबकि इंग्लैंड ने 2009 में एकमात्र बार यह खिताब जीता था।

इंग्लैंड ने बनाए 150 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 7 रन के स्कोर पर एम जोन्स 6 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने डैनी वायट-हॉज (8) के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन और एलिस कैप्सी (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए भी 25 रन की साझेदारी की।

नेट साइवर-ब्रंट और फ्रेया कैंप ने संभाली पारी
एक समय इंग्लैंड का स्कोर 10.5 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन था। इसके बाद कप्तान नेट साइवर-ब्रंट और फ्रेया कैंप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों में 80 रन की अविजित साझेदारी की। साइवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर 58 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। वहीं, फ्रेया कैंप ने 28 गेंदों पर 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, सोफी मोलिनेक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

मूनी और लिचफील्ड ने दिलाई आसान जीत
151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जॉर्जिया वोल 9 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन इसके बाद बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 100 रन जोड़कर जीत की नींव रख दी।

बेथ मूनी ने खेली मैच जिताऊ पारी
फोएबे लिचफील्ड अपने अर्धशतक से दो रन से चूक गईं और 35 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। बेथ मूनी ने इसके बाद एलिस पेरी के साथ 23 रन की साझेदारी की। मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे। एलिस पेरी 13 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को रिकॉर्ड सातवें खिताब तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से शार्लेट डीन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन ने एक-एक विकेट लिया।

Have something to say? Post your comment
ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

X