Friday, 30 October 2026
BREAKING
• कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी • जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी • भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम • भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास • भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित • हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी • अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस • अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर • भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

हरियाणा

हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, July 05, 2026 19:49 PM IST

सिरसा : हरियाणा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य कुमारी सैलजा ने रविवार को जिला फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव हड़ौली में नागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के उद्घाटन एवं कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए उन्हें जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जय पाल सिंह लाली, नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुरजिंदर जोहल, देवराज हड़ौली, रतिया ब्लॉक अध्यक्ष गुरसेवक, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमजीत कौर, सुरेंद्र वर्तिया, बलजिंदर ठरवी, चौधरी सुधीर गोदारा, अजय मेहता, एडवोकेट सीताराम, सुभाष बिश्नोई, सजिंदर बेनीवाल, मास्टर सतबीर भूथन, मोहनलाल, कल्याण सिंह भादू, श्याम सुंदर बंसल, विक्की कंबोज, परमजीत गरोहा, जगजीत सिंह फौजी, काशी राम (चेयरमैन, टोहाना), लवप्रीत, सरदार मंजीत सिंह, सरपंच तरसेम सिंह, सरदार राजपाल सिंह, गुरदीप चहल, सरदार सुखदेव सिंह, कवर सिंह सिरडान, वासुदेव गोदारा, मंगत राम थानेदार, सूरज प्रकाश नंबरदार, राजेश चाड़ीवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली पार्टी रही है।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़े। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के विश्वास में निहित होती है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, डकैती, गोलीबारी, फिरौती तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है। सांसद ने फतेहाबाद जिले के खाराखेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय स्थापित हो सके। कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में पानीपत में आधी रात पेट्रोल पंप पर सात बदमाशों द्वारा सेल्समैन के साथ मारपीट कर लगभग 1.25 लाख रुपये की लूट की घटना भी कानून व्यवस्था की विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। यदि अपराधी खुलेआम वारदात कर आसानी से फरार हो रहे हैं तो यह सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।


उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। राज्य सरकार का पहला दायित्व नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इसके विपरीत दिखाई दे रही हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि प्रभावी कानून व्यवस्था चाहती है। सरकार को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में हाल के दिनों में हुई सभी गंभीर आपराधिक घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान शांति, सुरक्षा और विकास से होनी चाहिए। सरकार को राजनीतिक प्रचार से ऊपर उठकर जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि सुरक्षित समाज ही समृद्ध प्रदेश की सबसे बड़ी पहचान होता है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X