Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

उतार प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाश हुए गिरफ्तार।

Updated on Friday, July 03, 2026 12:00 PM IST

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश सहित चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 11 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी, असलहे, कारतूस और एक कंपास जीप बरामद की है।


अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) बृज नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश सीतापुर जनपद के रहने वाले हैं। गुरुवार देर रात जयसिंहपुर पुलिस और बदमाशों के बीच पीढ़ी टोल प्लाजा के पास हुई मुठभेड़ में इन्हें पकड़ा गया।


एएसपी ने बताया- सुलतानपुर में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त और चेकिंग की जा रही थी। 2/3 जुलाई की रात लगभग 3:00 बजे जयसिंहपुर पुलिस पीढ़ी टोल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति एक जीप कंपास से क्षेत्र में घूम रहे हैं और चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, बदमाश जबरदस्ती वहां से भाग निकले, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए।


घायल बदमाशों की पहचान अनिकेत चौहान पुत्र पिंकू चौहान (निवासी नरेंद्रपुर, थाना सदरपुर, सीतापुर) के रूप में हुई है, जिस पर लगभग 52 मुकदमे दर्ज हैं और वह 50,000 रुपये का इनामी बदमाश है। अन्य घायलों में आकाश पुत्र अवधेश (निवासी बीबीपुर, थाना इमलीया सुल्तानपुर, सीतापुर) शामिल है, जिस पर 46 मुकदमे बताए जा रहे हैं।


गिरफ्तार किए गए अन्य बदमाशों में मिथलेश चौहान पुत्र सुंदर लाल (निवासी मथुआपुर, थाना रेउसा, सीतापुर) है, जिस पर 26 मुकदमे दर्ज हैं, और अजय पुत्र अनंत राम (निवासी बीबीपुर इमलीया, सुल्तानपुर) है, जिस पर 22 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।


घायल अभियुक्तों को, जिसमें तीन घायल अभियुक्त हैं, इनको इलाज के लिए सीएचसी जयसिंहपुर भेजा गया है, जहां पर इनका इलाज किया जा रहा है। इनके पास से कुल 3 देसी तमंचे, 22 राउंड जिंदा कारतूस, लगभग ₹11,00,000 नकद, एक जीप कंपास और कुछ ज्वेलरी भी बरामद हुए हैं।


पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि इनके द्वारा काफी दिनों से आसपास के जनपदों में, पूरे क्षेत्र में लगातार चोरियां संपादित की जा रही हैं। आज भी ये चोरी करने की नियत से ही आए हुए थे, जिसके दौरान ये पकड़े गए हैं। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X