Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग • पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’ • गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन • प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद • स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

खेल

फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई

Updated on Tuesday, June 30, 2026 09:31 AM IST

फॉक्सबोरो : फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पराग्वे ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। मंगलवार को बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले का निर्धारित समय 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। फीफा विश्व कप के इतिहास में जर्मनी इससे पहले कभी भी पेनल्टी शूटआउट में नहीं हारा था। इस बार भी टीम ने आखिरी तक संघर्ष किया। अनुभवी गोलकीपर मैनुअल नोयर ने शानदार बचाव कर जर्मनी की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन आखिरकार पराग्वे ने अपने तीसरे निर्णायक मौके का फायदा उठाकर अंतिम-16 में जगह बना ली। मैच के 42वें मिनट में जूलियो एन्सिसो ने गोल कर पराग्वे को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में फ्लोरियन विर्ट्ज़ के क्रॉस पर काई हैवर्ट्ज़ ने हेडर से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद जोनाथन टाह ने भी हेडर से गोल किया, लेकिन उसे अमान्य करार दे दिया गया। तय समय तक कोई और गोल नहीं हुआ, इसलिए मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।


शूटआउट की शुरुआत जर्मनी ने की, लेकिन काई हैवर्ट्ज़ की पहली पेनल्टी पर पराग्वे के गोलकीपर के हाथों बचाव किया। इसके बाद मॉरिसियो ने गोल कर पराग्वे को बढ़त दिला दी। हालांकि, जोशुआ किमिख ने अगली पेनल्टी पर गोल करके जर्मनी की वापसी कराई।
इसके बाद गुस्तावो गोमेज़ ने गोल कर पराग्वे को 2-1 से आगे किया, लेकिन जमाल मुसियाला ने शानदार शॉट लगाकर स्कोर 2-2 कर दिया। रोमांच तब और बढ़ गया जब मटियास गैलार्ज़ा ने गोल करके पैराग्वे को जीत के करीब पहुंचा दिया, जबकि जर्मनी के लिए निक वोल्टेमेड का अगला प्रयास रोक दिया गया।


हालांकि, चार बार की चैंपियन टीम मुकाबले में बनी रही क्योंकि एंटोनियो सनाब्रिया का संभावित मैच-विनिंग शॉट रोक दिया गया, जिससे नादिम अमीरी को मौका मिला और उन्होंने स्कोर 3-3 कर दिया।
इसके बाद पराग्वे के फेबियन बालबुएना की पेनल्टी को भी मैनुअल नोयर ने रोककर जर्मनी की उम्मीदें कायम रखीं। लेकिन पराग्वे ने तीसरा मौका नहीं गंवाया। जोसे कनाले ने दबाव के बीच शानदार पेनल्टी लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।


इस जीत के साथ कोच गुस्तावो अल्फारो की अगुआई में पराग्वे ने अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का अभियान राउंड ऑफ 32 में ही समाप्त हो गया।

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X