Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को अंतरराष्ट्रीय रंगत दे रहे शानदार फूड कोर्ट और विशाल एलईडी स्क्रीन • हरभजन सिंह ईटीओ ने की प्रदेश में सड़क विकास कार्यों की समीक्षा • भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जालंधर में दर्शकों के उत्साह को बताया बेमिसाल; कहा- अपने घरेलू मैदान पर खेलना बेहद रोमांचक अनुभव • अमृतसर में नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 किलो हेरोइन सहित दो काबू • राष्ट्रीय स्तर पर एसजीएसटी की 14 प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले पंजाब के एसजीएसटी नकद संग्रह में अक्टूबर माह के दौरान 28 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज: हरपाल सिंह चीमा • नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता' • रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी • हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

राष्ट्रीय

'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी

Updated on Tuesday, June 16, 2026 13:22 PM IST

ब्रातिस्लावा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रातिस्लावा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में वाराणसी पर आधारित एक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पेंटिंग प्रदर्शनी देखने के बाद प्रधानमंत्री ने भारत और स्लोवाकिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति में लोगों तथा देशों को एक-दूसरे के करीब लाने की अद्भुत शक्ति होती है।

इस प्रदर्शनी में हाल ही में वाराणसी की यात्रा करने वाले स्लोवाक कलाकारों की कृतियां भी शामिल थीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, "ब्रातिस्लावा में बनारस का जुड़ाव! कल ब्रातिस्लावा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और मैंने वाराणसी पर आधारित एक शानदार प्रदर्शनी देखी, जिसमें हाल ही में शहर की यात्रा करने वाले स्लोवाक कलाकारों के कार्य भी शामिल थे। कला और संस्कृति में सचमुच लोगों को करीब लाने की अनोखी क्षमता होती है। इस प्रदर्शनी में जिन लोगों के कार्य प्रदर्शित किए गए, उन सभी को मेरी शुभकामनाएं।"

प्रधानमंत्री मोदी और स्लोवाक राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाक कलाकारों द्वारा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से प्रेरित चित्रों और कलाकृतियों की सराहना की।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "प्रेसिडेंशियल पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने स्लोवाक कलाकारों द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया।" मंत्रालय ने प्रदर्शनी की कुछ झलकियां भी साझा कीं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह प्रदर्शनी 'वाराणसी शहर' विषय पर आधारित थी, जिसमें भारत के सबसे प्राचीन शहरों में से एक की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और दैनिक जीवन की झलक को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया था।

इन कलाकृतियों में उन स्लोवाक कलाकारों की पेंटिंग भी शामिल थीं, जिन्होंने हाल ही में वाराणसी की यात्रा की थी और वहां के अनोखे वातावरण तथा परंपराओं से प्रेरणा ली थी।

दोनों नेताओं ने वाराणसी की रचनात्मक व्याख्या और सांस्कृतिक जीवंतता की सराहना की तथा कहा कि कला भारत और स्लोवाकिया के बीच मजबूत सांस्कृतिक पुल का काम करती रहेगी।

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राज्य सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया। यह किसी विदेशी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "आज शाम ब्रातिस्लावा में ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) प्राप्त कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का मैं शुक्रगुजार हूं, जो भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं यह अवॉर्ड भारत और स्लोवाकिया के बीच पक्की दोस्ती को समर्पित करता हूं।”

 

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X