Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

उतार प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई, कई को जारी हुए कारण बताओ नोटिस

Updated on Saturday, June 13, 2026 11:24 AM IST

मथुरा में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, राजस्व प्रशासन, कर-करेत्तर वसूली, चकबंदी, राजस्व वादों, आईजीआरएस शिकायतों तथा खाद्य एवं रसद विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। लापरवाही पर अधिकारियों को जारी किए गए नोटिस समीक्षा के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित रुचि न लेने और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतें शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं मंडलायुक्त स्तर से प्राप्त संदर्भों का स्वयं संज्ञान लेकर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई और फॉर्मर्स रजिस्ट्री कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बैठक में सभी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उप जिलाधिकारियों को फॉर्मर्स रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया।

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने पर विशेष फोकस
जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की रैंकिंग में सुधार लाने और विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिक योजनाओं और विकास कार्यों की निगरानी का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक विभाग को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा।

पुराने राजस्व वादों और कोर्ट मामलों के निस्तारण के निर्देश
राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों को अधिवक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करने पर जोर दिया।

राजस्व वसूली लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश
बैठक में स्टांप, विद्युत, राज्य कर, परिवहन, रोडवेज, आबकारी, मंडी समिति, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन और खनन विभागों को राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X