Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

पंजाब

भगवंत मान सरकार बातचीत और सहमति के माध्यम से कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा शिक्षा विभाग की 5 यूनियनों के साथ बैठकें

Updated on Monday, June 08, 2026 20:52 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने आज यहां शिक्षा विभाग की पांच अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों के साथ उनके मुद्दों और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार-विमर्श करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।

इस संबंध में बातचीत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “इन बैठकों का उद्देश्य सार्थक बातचीत को बढ़ावा देना है, जो भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनकी चिंताओं को योजनाबद्ध तरीके से संबोधित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

विचार-विमर्श के दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने वित्त मंत्री को यूनियनों की मांगों के संबंध में मौजूदा प्रशासनिक स्थिति तथा उनके समाधान के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में अवगत कराया।

विभाग के पक्ष की गहन समीक्षा करने के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यूनियनों की जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाएं, ताकि कर्मचारियों को समय पर राहत और सहायता सुनिश्चित की जा सके।

प्रत्येक संगठन के प्रतिनिधियों की प्रमुख मांगों को बड़ी गंभीरता से सुना गया। ये बैठकें पंजाब सिविल सचिवालय में वित्त मंत्री के कार्यालय में आयोजित की गईं। इन सत्रों में बेरोजगार पी.एस.टी.ई.टी. पास आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन, अन-एडेड स्टाफ ऑफ एडेड स्कूल फ्रंट, मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन तथा बेरोजगार बी.एड. टेट पास अध्यापक यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

बैठकों के दौरान बेरोजगार पी.एस.टी.ई.टी. पास आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन की ओर से राकेश कुमार, किरणदीप कौर और हरबंस सिंह; अन-एडेड स्टाफ ऑफ एडेड स्कूल फ्रंट की ओर से निरभय सिंह, सुखचैन सिंह और जसवंत सिंह; मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन की ओर से विकास साहनी, लखविंदर कौर और वरुण खेड़ा; मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन की ओर से डॉ. टीना, सिमरन और राकेश; तथा बेरोजगार बी.एड. टेट पास अध्यापक यूनियन की ओर से जसवंत घुबाया, हरदीप सिंह और हरप्रीत सिंह ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

X