Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

पंजाब

उद्योग और निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है पंजाब: अमन अरोड़ा

Updated on Monday, June 08, 2026 20:50 PM IST

चंडीगढ़ / डेराबस्सी : पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा तथा बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज फोकल प्वाइंट, मुबारकपुर में नवनिर्मित और चालू किए गए 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन किया।

उल्लेखनीय है कि लगभग 9.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन मुबारकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। 40 एमवीए क्षमता से सुसज्जित यह ग्रिड बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण सुधार करेगा, मौजूदा नेटवर्क पर भार कम करेगा तथा पीएसआईईसी फोकल प्वाइंट, मुबारकपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों और आसपास के आवासीय क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगा।

जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कोई भी राज्य औद्योगिक विकास के बिना प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रगतिशील नीतियों और उद्योग-अनुकूल पहलों के माध्यम से पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य में बदल दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 65,000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को पार कर जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों के सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने घोषणा की कि औद्योगिक प्लॉटों से संबंधित निर्णय आगामी सप्ताह में लिया जाएगा, जबकि फोकल प्वाइंट के प्रवेश द्वार को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि लेबर इंस्पेक्टर की मैपिंग जीरकपुर के बजाय डेराबस्सी से करने तथा रामगढ़ रोड के नवीनीकरण से जुड़े मुद्दों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने औद्योगिक विकास के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला। इनमें औद्योगिक प्लॉटों को नियमित करने के लिए ओटीएस योजना, प्लॉट संबंधी मामलों के लिए अपीलीय प्राधिकरण की स्थापना, प्लॉटों की क्लबिंग और डी-क्लबिंग की सुविधा, लीजहोल्ड प्लॉटों को फ्रीहोल्ड में बदलना, भवन उपविधियों में संशोधन तथा 26 औद्योगिक फोकल प्वाइंटों को स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, एसटीपी और अतिरिक्त बिजली जैसी सुविधाओं से सुसज्जित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के बिजली ढांचे को युद्ध स्तर पर उन्नत कर रही है और जल्द ही बिजली कटौती राज्य में अतीत की बात बन जाएगी।

डेराबस्सी के विधायक स कुलजीत सिंह रंधावा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करने के लिए दोनों कैबिनेट मंत्रियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था और इसका सफलतापूर्वक चालू होना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए मजबूत बिजली ढांचा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने परियोजना को पूरा करने में पीएसपीसीएल के इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि नया ग्रिड सब-स्टेशन डेराबस्सी क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुनियादी ढांचे की प्रमुख आवश्यकताओं को पूरा करने तथा फोकल प्वाइंट क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

X