Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

उतार प्रदेश

नोएडा के बहलोलपुर में बिजली के तारों में लगी आग, पटाखों जैसी आवाजों से मची अफरातफरी

Updated on Saturday, June 06, 2026 21:14 PM IST

नोएडा, । नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर इलाके में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगते ही बिजली के तारों से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और लगातार पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों तथा दुकानों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय अचानक बिजली के तारों में तेज चमक दिखाई दी। देखते ही देखते तारों से चिंगारियां निकलने लगीं और कुछ ही क्षणों में वे दीपावली के पटाखों की तरह फटने और जलने लगे। लगातार हो रही तेज आवाजों और चमक के कारण आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। लोगों को आशंका थी कि आग आसपास की इमारतों या दुकानों तक फैल सकती है। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने एहतियातन प्रभावित लाइन की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद करवा दी। बिजली कटते ही तारों में हो रही आतिशबाजी जैसी स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और संभावित बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो आग और अधिक फैल सकती थी।
वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को घटना का संभावित कारण बताया है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय निवासियों ने बिजली के पुराने और जर्जर तारों की समय-समय पर जांच कराने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X