Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अभिषेक ने दागे 2 गोल • वाराणसी-नई दिल्ली के बीच कल से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, योगी आदित्यनाथ और अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी • सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था : अमित शाह • जर्मनी में 'जेन जी ने संभाली कमान', सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तैयार • कोर्ट चीफ के निलंबन पर पोलैंड में बवाल, राष्ट्रपति को लौटना पड़ा स्वदेश • सऊदी अरब में मिसाइल-ड्रोन हमलों के बीच अमेरिकी मिशन ने जारी की एक और एडवाइजरी • विदेश मंत्री जयशंकर ने काजा कैलास से यूक्रेन और खाड़ी संघर्ष पर चर्चा की • सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

पंजाब

पंजाब : अंतिम संस्कार के लिए जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की सड़क हादसे में मौत

Updated on Saturday, June 06, 2026 14:19 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार को एक पिकअप गाड़ी और एक भारी ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जलालाबाद गांव के एक ही परिवार के लगभग 25 लोग अमृतसर जिले के ब्यास में एक धार्मिक स्थल पर परिवार के एक सदस्य का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। यह हादसा सुबह करीब 5:40 बजे फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुआ। पिक-अप गाड़ी और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिक-अप गाड़ी घिसटती चली गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस, राहगीरों और स्थानीय लोगों को गाड़ी के अंदर फंसे कई लोगों को बाहर निकालने के लिए क्षतिग्रस्त गाड़ी के हिस्सों को काटना पड़ा।
पिक-अप गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।


फिरोजपुर के एसएसपी राजिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़ित परिवार के एक मृतक सदस्य की अस्थियां ब्यास नदी में विसर्जित करने के लिए ब्यास जा रहा था। उन्होंने कहा कि ज्यादातर पीड़ित एक ही परिवार के थे।
उन्होंने कहा, "हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।" उन्होंने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस से फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि कई गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए फ़रीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और पिक-अप गाड़ी को टक्कर मारकर कई मीटर तक घसीटता ले गया। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


हादसे की खबर मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स की टीम और करीब 6 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं ताकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। पिक-अप में सवार लोग जलालाबाद वेस्ट से डेरा ब्यास जा रहे थे; तभी जंगनवाला मोड़ के पास यह हादसा हुआ।
वहीं, शनिवार को पुलिस ने बताया कि हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर दिल्ली से मनाली जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए।

Have something to say? Post your comment
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

X