Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

इजरायल के साथ सीजफायर प्रयासों को कमजोर कर रहा हिज्‍बुल्लाह: मार्को रुबियो

Updated on Monday, June 01, 2026 14:06 PM IST

अमेरिका ने आरोप लगाया है कि हिज्‍बुल्लाह, इजरायल के साथ युद्धविराम की कोशिशों को कमजोर कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि यह समूह हमले रोकने से इनकार कर रहा है, जबकि अमेरिका ने तनाव कम करने के लिए एक प्रस्ताव दिया था। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल ही में लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की। यह बातचीत इजरायल और लेबनान के बीच चल रहे कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा थी। अमेरिका ने तनाव कम करने के लिए एक आसान सा रास्ता सुझाया था।

एक अमेर‍िकी अधिकारी के मुताबिक, “इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका ने एक साफ योजना दी। पहले हिज्‍बुल्लाह को इजरायल पर सभी हमले रोकने होंगे। इसके बदले में इजरायल बेरूत में किसी तरह की और सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा। इससे धीरे-धीरे तनाव कम करने और लड़ाई खत्म करने का रास्ता बनेगा।”

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति जोसेफ आउन इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाना चाहते थे और सभी पक्षों के बीच सहमति बनवाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन यह कोशिश लेबनान के संसद अध्यक्ष नबीह बेरी के जवाब के बाद रुक गई। नबीह हिज्‍बुल्लाह के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा, “नबीह बेरी का जवाब टालमटोल वाला और निराशाजनक था।” अधिकारी के अनुसार, बेरी ने कहा कि वे हिज्‍बुल्लाह की तरफ से सीजफायर का ‘भरोसा’ दिला सकते हैं, लेकिन उन्होंने शर्त रखी कि पहले इजरायल को सैन्य कार्रवाई रोकनी होगी। उन्होंने कहा, “बेरी ने दावा किया कि वे हिज्‍बुल्लाह के सीजफायर का पालन कराने की गारंटी दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी इजरायल पर डाल दी कि वह पहले गोलीबारी रोके, जबकि इस दौर की लड़ाई दो मार्च को हिज्‍बुल्लाह ने शुरू की थी।”

वहीं, अमेरिका ने इस संघर्ष के लिए ईरान को भी जिम्मेदार ठहराया है।

अधिकारी ने कहा, “ईरान हिज्‍बुल्लाह को निर्देश दे रहा है। उसे लेबनान के लोगों की भलाई में कोई रुचि नहीं है। ईरान चाहता है कि यह संघर्ष लंबा चले ताकि वह बाद में ‘स्थिति संभालने’ का श्रेय ले सके।”

वॉशिंगटन ने साफ कहा कि वह यह उम्मीद नहीं करता कि इजरायल अपने नागरिकों पर लगातार हमले सहता रहे।

अधिकारी ने कहा, “अमेरिका यह नहीं मानता कि इजरायल को किसी आतंकवादी संगठन के लगातार हमले सहने चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “सबसे तेज तरीका तनाव कम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा का यही है कि हिज्‍बुल्लाह तुरंत गोलीबारी बंद करे।”

ये बयान ऐसे समय आए हैं जब इजरायल और हिज्‍बुल्लाह के बीच सीमा पर संघर्ष जारी है और कूटनीतिक कोशिशें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। अमेरिका लगातार इस बात की कोशिश कर रहा है कि पूरा क्षेत्र और बड़ा युद्ध न छिड़े और सीमा पर लड़ाई को रोका जा सके।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X