Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

उतार प्रदेश

गाजियाबाद में शख्स की हत्या पर मायावती ने जताया दुख, अपराधियों को सजा देने की मांग

Updated on Saturday, May 30, 2026 14:19 PM IST

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक। इस प्रकार की आए दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन व प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने आगे लिखा कि साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए। इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जाएगा, ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे। अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे। इससे पहले मायावती ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के जेवर में गोपाल शर्मा की हत्या पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था कि ग्रेटर नोएडा के जेवर में की गई लगभग 15 वर्ष के गोपाल शर्मा की हत्या अति दुखद व चिन्ताजनक। सरकार इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच कराए और इसके सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा दी जाए।


हमीरपुर हादसे पर भी उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था कि हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल के गिरने से कई मजदूरों की हुई मौत के प्रकरण को भी सरकार गम्भीरता से लेते हुए मृतकों के आश्रितों को उचित आर्थिक मदद दे तथा घायलों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आगे लिखा कि यह बसपा की भी मांग है।


बता दें कि मायावती ने 11 मई को सहारनपुर के लालवाला गांव में संघर्ष पर भी चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस घटना में दलित वर्ग के कई लोगों के घायल होने से इलाके में तनाव का माहौल है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई कर हालात को काबू में करने की मांग की थी, साथ ही दोनों पक्षों से शांति, सौहार्द और कानूनी तरीके से विवाद सुलझाने की अपील भी की थी।

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X