Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी का कंट्रोल नहीं, ओमान के दखल पर ट्रंप ने दी चेतावनी

Updated on Thursday, May 28, 2026 13:30 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को चेतावनी दी है कि वह ईरान के साथ चल रही नाजुक बातचीत में दखल न दे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नजर रखेगा। बुधवार को व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह ऐसे छोटे समय के समझौते को मानेंगे, जिसमें ईरान और ओमान इस अहम समुद्री रास्ते को मिलकर नियंत्रित करें। इस पर ट्रंप ने कहा, “नहीं, यह समुद्री रास्ता सबके लिए खुला रहेगा।”

उन्होंने कहा क‍ि यह अंतरराष्ट्रीय पानी है। इस पर किसी का कंट्रोल नहीं होगा। हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। यह हमारी बातचीत का हिस्सा है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा क‍ि ओमान को बाकी देशों की तरह ही व्यवहार करना होगा, नहीं तो हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी। ट्रंप की यह टिप्पणी उस खबर के बाद आई, जिसमें ईरानी सरकारी टीवी ने दावा किया था कि उसे ईरान-अमेरिका समझौते का एक अनौपचारिक मसौदा मिला है।

इस मसौदे के मुताबिक, एक महीने के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही पहले जैसी बहाल कर दी जाएगी और ईरान और ओमान मिलकर वहां का संचालन संभालेंगे। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी रोक हटाएगा और ईरान के आसपास से अपनी सैन्य मौजूदगी कम करेगा।

हालांकि, अमेरिकी पक्ष ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा बताया है। इधर, ओमान लगातार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में बना हुआ है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बातचीत जारी है। 24 मई को ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अल बुसेदी के नेतृत्व में ओमानी अधिकारियों ने ईरान के उप विदेश मंत्री काजम गरीबाबादी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही की आजादी और क्षेत्र की ताजा स्थिति पर चर्चा की।

ओमान के विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इस अहम समुद्री रास्ते में जहाजों की आवाजाही की आजादी से जुड़े सिद्धांतों पर बात की। बयान में कहा गया कि हाल की घटनाओं को देखते हुए दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा, व्यापार और सप्लाई चेन को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

बैठक के दौरान अल बुसेदी को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का एक मौखिक संदेश भी सौंपा गया, जो ईरान-अमेरिका बातचीत से जुड़ा था। इस संदेश में कहा गया कि दोनों देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षित और स्थायी तरीके से जहाजों की आवाजाही बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X