Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

उतार प्रदेश

संभल में दो शिफ्टों में पढ़ी गई नमाज, शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष ने अमन चैन की मांगी दुआ

Updated on Thursday, May 28, 2026 13:08 PM IST

संभल : ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर उत्तर प्रदेश के संभल, हरदोई और मुरादाबाद की मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज पढ़ी गई। संभल में दो शिफ्टों में नमाज पढ़ी गई। संभल स्थित शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष एडवोकेट जफर अली ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण है और कोई परेशानी नहीं है। जफर अली ने कहा कि अल्लाह से दुआ है कि पूरे देश और संभल में शांति और सुकून कायम रखे। सड़क पर कोई नमाज अदा नहीं की गई है। हमने अपनी मस्जिद में दो शिफ्टों में नमाज पढ़ी है। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा कि ईद-उल-अजहा पर हम अल्लाह की मौजूदगी में अपनी सबसे प्यारी चीजें कुर्बान करते हैं। हम यह संदेश भी देते हैं कि हम सर्वशक्तिमान की खातिर कुर्बानी की भावना को बनाए रखते हैं। यह संदेश आम लोगों के लिए भी होना चाहिए कि उन्हें छोटी-मोटी बातों या मतभेदों को लेकर एक-दूसरे का दुश्मन नहीं बनना चाहिए। सभी को त्योहार प्यार, एकता और आपसी सम्मान के साथ मिलकर मनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करनी चाहिए।
लखनऊ में मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि पूरे देश में बकरीद का त्योहार अच्छे माहौल में मनाया जा रहा है। देश की खुशहाली के लिए दुआ मांगी जाएगी। उन्होंने अपील की कि जो एडवाइजरी जारी की गई है। उसके अनुसार ही ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करें और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी न करें। जो भी चिह्नित स्थान हैं, वहीं पर ही कुर्बानी की जाए।


हरदोई के एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि आज ईद की नमाज मुसलमानों ने ईदगाह में शांतिपूर्वक और पूरे सम्मान के साथ सामूहिक रूप से अदा की। जबकि कई अन्य लोगों ने अलग-अलग मस्जिदों में भी नमाज पढ़ी है। एक और नमाजी ने कहा कि आज बकरीद की नमाज पढ़ी गई। देशवासियों को ईद-उल-अजहा का मुबारकबाद देते हैं। कुर्बानी को लेकर शख्स ने साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की।
हरदोई के सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने कहा कि कोतवाली शहर के ईदगाह पर सकुशल तरीके से नमाज अदा की जा चुकी है। सभी लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी गईं। हम लोगों की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X