Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

नई दिल्ली

नई दिल्ली में आज क्वाड विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, कई रणनीतिक मुद्दों पर होगी चर्चा

Updated on Tuesday, May 26, 2026 13:22 PM IST

भारत मंगलवार को नई दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का स्वागत करेंगे। बैठक में क्वाड स्ट्रक्चर के तहत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, नई तकनीक, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने और पश्चिम एशिया व यूक्रेन की स्थिति जैसे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

आधिकारिक बयान में कहा गया, ”फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक के क्वाड विजन के तहत मंत्री 1 जुलाई 2025 को वाशिंगटन डीसी में हुई चर्चा को आगे बढ़ाएंगे। वे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वाड सहयोग बढ़ाने, चल रही पहलों की प्रगति की समीक्षा करने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र व अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।”

बैठक में समुद्री सुरक्षा, मजबूत सप्लाई चेन, बुनियादी ढांचा विकास, महत्वपूर्ण और नई तकनीक, जलवायु कार्रवाई और मानवीय सहायता व आपदा राहत जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए चल रही क्वाड पहलों की भी समीक्षा की जाएगी।

भारत दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री तथा अमेरिकी विदेश मंत्री के एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की भी संभावना है। इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को होने वाली क्वाड बैठक से पहले जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के साझा विजन पर आधारित है।

बैठक के दौरान एस. जयशंकर ने कहा, ”भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है। हमारे संबंधों का बड़ा महत्व और व्यापक प्रभाव है। इसका एक उदाहरण मंगलवार को होने वाली क्वाड बैठक होगी, जहां हम फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।”

नई दिल्ली दौरे के दौरान जापान के विदेश मंत्री मंगलवार को अन्य मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। यह क्वाड बैठक ऐसे समय में हो रही है जब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की भू-राजनीतिक स्थिति लगातार बदल रही है और सदस्य देश साझा क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्वाड देश आर्थिक सुरक्षा और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने के लिए कुछ नए कदमों की घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले रविवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि भारत और अमेरिका कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर रणनीतिक रूप से एकजुट हैं। इनमें महत्वपूर्ण खनिज, सप्लाई चेन और आतंकवाद जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने भारत को अमेरिका का ”दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक” बताया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों ने वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क के कारण नुकसान झेला है। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक देश होने के नाते जनता के प्रति जवाबदेही और पारदर्शिता के महत्व को समझते हैं।

रुबियो ने कहा, ”मुझे अमेरिका की जनता को हर फैसले का कारण बताना पड़ता है कि वह हमारे देश के लिए क्यों अच्छा है और राष्ट्रपति को भी ऐसा करना पड़ता है। इसी तरह भारत में भी नेताओं को जनता को बताना पड़ता है कि अमेरिका के साथ साझेदारी या किसी भी मुद्दे पर उनका रुख देश के हित में क्यों है। मुझे लगता है कि यह दुनिया के हर देश में कुछ हद तक सही है, लेकिन लोकतांत्रिक देशों में यह और ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।”

Have something to say? Post your comment
Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

X