Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं • बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

नई दिल्ली

दिल्ली में CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी

Updated on Tuesday, May 26, 2026 13:21 PM IST

गैस डिस्ट्रीब्यूटर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने मंगलवार को कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी। मात्र दो हफ्ते से भी कम समय में यह चौथी बढ़ोतरी है, जिससे आम उपभोक्ताओं और CNG पर निर्भर वाहन चालकों पर बोझ बढ़ गया है।

दिल्ली में CNG की कीमत अब 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है, जो पहले 81.09 रुपये प्रति किलो थी। एनसीआर (NCR) के अन्य शहरों में भी कीमतें बढ़ाई गई हैं। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में CNG अब 91.70 रुपये प्रति किलो पर मिलेगी, जबकि गुरुग्राम में यह 88.12 रुपये प्रति किलो हो गई है। अजमेर में कीमत 92.44 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।


पेट्रोल-डीजल भी हुए महंगे
IGL की इस घोषणा के साथ ही सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी चौथी बार बढ़ोतरी की है।

– दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये/लीटर (↑2.61 रुपये), डीजल 95.20 रुपये/लीटर (↑2.71 रुपये)
– कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये/लीटर (↑2.87 रुपये), डीजल 99.82 रुपये/लीटर (↑2.80 रुपये)
– मुंबई: पेट्रोल 111.21 रुपये/लीटर (↑2.72 रुपये), डीजल 97.83 रुपये/लीटर (↑2.81 रुपये)
– चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये/लीटर (↑2.46 रुपये), डीजल 99.55 रुपये/लीटर (↑2.57 रुपये)


क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
जानकारों के अनुसार, कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, मध्य पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है। घरेलू मुद्रा विनिमय दर और कर नीतियां भी इसमें भूमिका निभा रही हैं।


आम लोगों पर असर
CNG, पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से परिवहन, लॉजिस्टिक्स और दैनिक यात्रा का खर्च बढ़ने वाला है। विशेषकर दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में ऑटो, टैक्सी, बस और कमर्शियल वाहन चालकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों का कहना है कि लागत बढ़ने से किराए में भी इजाफा हो सकता है, जिसका बोझ अंततः आम उपभोक्ताओं पर ही आएगा।

सरकार ने मार्च में एक्साइज ड्यूटी घटाकर कुछ राहत दी थी, लेकिन वैश्विक कारकों के कारण स्थानीय कीमतें नियंत्रण से बाहर होती जा रही हैं।कीमतों में यह सिलसिला कब थमेगा, यह फिलहाल अनिश्चित है। उपभोक्ता संगठन लगातार बढ़ती महंगाई पर सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

: Weather Update: 29-30 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, सुबह के समय तापमान में गिरावट

व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

: व्यापारियों ने राहुल गांधी के रैली पर अड़े रहने के बाद फिर उठाई तारीख बदलने की मांग, 10,000 करोड़ रुपए नुकसान की आशंका

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू

दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

: दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, रेखा गुप्ता सरकार ने विकास की दिशा में लिया ऐतिहासिक निर्णय

दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

: दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

: ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के मद्देनजर मध्य दिल्ली में प्रभावित हो सकता है यातायात

दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

: दिल्ली सरकार लगाएगी 50,000 नए सीसीटीवी कैमरे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

: दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी

दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

: दिल्ली : जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाजत, बताई ये वजह

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

: दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

X