Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

Quad Foreign Ministers’ Meeting : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज नई दिल्ली पहुंचेंगी

Updated on Monday, May 25, 2026 12:53 PM IST

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज सोमवार को क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए नई दिल्ली पहुंचेंगी। यह दौरा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर बढ़ते ध्यान के बीच हो रहा है।

अपनी यात्रा से पहले जारी आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति मेंऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच क्वाड को “एक महत्वपूर्ण साझेदारी” बताया। उन्होंने कहा, “आज मैं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने और ऑस्ट्रेलिया-भारत के विदेश मंत्रियों के फ्रेमवर्क संवाद के लिए भारत की यात्रा करूंगी।”

समूह के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए वोंग ने कहा, “इन अनिश्चित समयों में क्वाड एक महत्वपूर्ण साझेदारी है। चार देश मिलकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध भविष्य को आकार देने के लिए काम कर रहे हैं।”

क्वाड में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं। यह समूह समुद्री सुरक्षा, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं, महत्वपूर्ण खनिजों, अवसंरचना विकास, आपदा राहत और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित है।

वोंग ने कहा कि ये चारों देश “समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति, अवसंरचना विकास और आपदा राहत जैसे साझा हितों पर ठोस परिणाम दे रहे हैं।”
अपनी यात्रा के दौरान वोंग विदेश मंत्री जयशंकर के साथ 17वें ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों के फ्रेमवर्क संवाद में भी भाग लेंगी। द्विपक्षीय संबंधों के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया और भारत की साझेदारी पहले कभी इतनी महत्वपूर्ण नहीं रही।”

उन्होंने आगे कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में दोनों देश व्यापार और निवेश, रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा परिवर्तन, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा कर रहे हैं।

वोंग ने कहा, “अल्बनीज़ सरकार ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को और मजबूत करना जारी रखेगी तथा क्वाड जैसे नए और मौजूदा गठबंधनों में और अधिक सक्रियता से काम करेगी क्योंकि दुनिया लगातार कम स्थिर होती जा रही है और हम ऑस्ट्रेलिया के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।”

विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोसिमितिशु और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 26 मई को आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा क्वाड साझेदारों के बीच जारी उच्चस्तरीय संवाद को दर्शाती है और मुक्त, खुला तथा समावेशी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए उनकी साझा दृष्टि को मजबूत करती है।

आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुक्त और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए क्वाड की दृष्टि के अनुरूप विदेश मंत्री 1 जुलाई 2025 को वॉशिंगटन डीसी में हुई चर्चाओं को आगे बढ़ाएंगे। वे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्वाड सहयोग को आगे बढ़ाने, चल रही क्वाड पहलों की प्रगति की समीक्षा करने तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर हालिया घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श करेंगे।”

बैठक में समुद्री सुरक्षा, मजबूत आपूर्ति श्रृंखलाओं, अवसंरचना विकास, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, जलवायु कार्रवाई तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत जैसे प्रमुख सहयोग क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही, क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रही क्वाड पहलों की भी समीक्षा की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X