Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

स्वास्थ्य

शरीर के लिए खतरे का संकेत है बार-बार थकान और सुस्ती, अनदेखी पड़ सकती है भारी

Updated on Saturday, May 23, 2026 17:32 PM IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग लगातार थकान और सुस्ती महसूस करते रहते हैं। उन्हें लगता है कि यह सामान्य बात है, लिहाजा कई बार चीनी पानी पीकर या नींद लेकर लोग इस आने वाली बड़ी समस्या की अनदेखी कर देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बार-बार होने वाली थकान और सुस्ती शरीर की ओर से दिए गए खतरे के संकेत हो सकते हैं। अगर इसे अनदेखा किया गया तो यह आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, बार-बार थकान महसूस होना अक्सर मोटापे और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों का शुरुआती संकेत होता है। इससे शरीर धीरे-धीरे अंदर से कमजोर होने लगता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लीवर और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है।

जब शरीर में वजन अनियंत्रित रूप से बढ़ता है, तो शरीर के अलग-अलग अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है और व्यक्ति पूरे दिन थका-थका सा महसूस करता है। खराब खानपान, कम शारीरिक गतिविधि, तनाव और अनियमित नींद भी इस समस्या को बढ़ावा देते हैं।

यदि आपको भी ये समस्या है तो घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ आदतों के साथ बचाव किया जा सकता है। एनएचएम लोगों को सलाह देता है कि थकान को सामान्य न मानें और इसके कारण का पता लगाएं। कुछ सरल आदतें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि छोटी-छोटी स्वस्थ आदतें अपनाकर हम बड़े रोगों से बच सकते हैं। अगर थकान के साथ-साथ वजन बढ़ना, सांस फूलना या भूख न लगना जैसे लक्षण भी दिखें तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। समय रहते ध्यान देने से गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है।

नमक का सेवन कम करें, ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और थकान का कारण बनता है, तेल-घी कम इस्तेमाल करें और कम तेल वाला संतुलित भोजन लें। चीनी सीमित मात्रा में लें, मीठी चीजों का ज्यादा सेवन मोटापा और डायबिटीज को न्योता देता है। रोजाना व्यायाम करें, इसके लिए कम से कम 30-45 मिनट पैदल चलना, योग या कोई शारीरिक गतिविधि जरूर करें। गर्मियों में खासकर पानी ज्यादा पीएं। डिहाइड्रेशन भी थकान का बड़ा कारण होता है।

 

Have something to say? Post your comment
स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

: स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

: सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

: हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

: क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

: मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

: घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

: दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

: मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

X