Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

व्यापार

देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

Updated on Saturday, May 23, 2026 17:22 PM IST

नई दिल्ली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कमी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में जो दिक्कतें सामने आई हैं, वे 'स्थानीय और अस्थायी' हैं।

आईओसी ने एक बयान में कहा कि यह छोटी-छोटी दिक्कतें कुछ क्षेत्रों में मांग और आपूर्ति के असंतुलन तथा बिक्री के बदलते पैटर्न की वजह से हुई हैं। कंपनी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और इन अलग-अलग समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है, ताकि ग्राहकों को बिना रुकावट ईंधन मिलता रहे।

बयान में कहा गया, "हम ग्राहकों और आम जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कुल कमी नहीं है। कुछ रिटेल आउटलेट्स पर जो स्थिति दिखाई दे रही है, वह पूरी तरह स्थानीय और अस्थायी है। यह कुछ इलाकों में मांग-आपूर्ति के असंतुलन और बिक्री के बदले हुए पैटर्न के कारण हुई है।"

आईओसी के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर मांग बढ़ने की वजह डीजल की मौसमी मांग में बढ़ोतरी रही, जो फसल कटाई के मौसम के दौरान देखी गई। इसके अलावा, निजी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अपेक्षाकृत ज्यादा होने के कारण ग्राहक सरकारी पंपों की ओर शिफ्ट हुए। सार्वजनिक क्षेत्र के पंपों पर संस्थागत खरीद भी बढ़ी है।

कंपनी ने कहा कि उसके 42,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों के नेटवर्क में केवल बहुत कम संख्या में आउटलेट्स पर सप्लाई बाधित हुई है, जबकि अधिकांश पंपों पर स्टॉक और आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त बनी हुई है।

सरकारी तेल विपणन कंपनियां देश भर में पर्याप्त ईंधन भंडार बनाए हुए हैं और अलग-अलग जगहों पर आई बाधाओं को दूर करने के लिए लगातार कदम उठा रही हैं, ताकि सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे।

आईओसी ने कहा, "मांग में लगातार और असाधारण वृद्धि के बावजूद इंडियन ऑयल देश भर में ग्राहकों की जरूरतों को लगातार पूरा कर रहा है।"

इससे पहले शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब खुदरा ईंधन दरों में बदलाव किया गया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण की गई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है।

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X