Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

व्यापार

अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित मल्टी-बिलियन डॉलर अमेरिकी निवेश से वैश्विक स्तर पर बदल रही भारतीय कंपनियों की छवि: इंडस्ट्री लीडर्स

Updated on Friday, May 22, 2026 17:00 PM IST

ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स और भारतीय-अमेरिकी समुदाय की प्रमुख हस्तियों ने शुक्रवार को कहा कि अदाणी समूह का अमेरिका में प्रस्तावित मल्टी-बिलियन डॉलर का निवेश भारतीय कंपनियों को लेकर वैश्विक धारणा बदलने में मदद कर रहा है।

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने इसे भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों, रोजगार सृजन और रणनीतिक सहयोग के लिए बड़ा बढ़ावा बताया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनके चुनावी सलाहकारों में शामिल रहे रिपब्लिकन नेता पुनीत अहलूवालिया ने कहा कि अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित निवेश अमेरिकी अर्थव्यवस्था में भारतीय कंपनियों और पेशेवरों के बढ़ते योगदान को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक कदम है। राष्ट्रपति ट्रंप, जिन्होंने वैश्विक व्यवस्था को फिर से संतुलित करने में शानदार काम किया है, ऐसे प्रतिभाशाली और अनुभवी लोगों के साथ काम करना चाहते हैं।"

अहलूवालिया ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "भारतीय मूल के सफल सीईओ और मेहनती अमेरिकी नागरिक अमेरिका के लिए अवसर पैदा कर रहे हैं, लेकिन अदाणी ग्रुप जैसी कंपनी का अमेरिका में आना हमारे लिए और भी मददगार होगा।"

अदाणी ग्रुप के खिलाफ पहले हुई कार्रवाई के राजनीतिक रूप से प्रेरित होने के सवाल पर अहलूवालिया ने कहा कि अगर इसमें राजनीतिक कारण शामिल रहे हों तो उन्हें "हैरानी नहीं होगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप का मजबूत नेतृत्व, जो दुनिया भर में और भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने में दिख रहा है, सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।"

वहीं, बीजेपी यूएसए के अध्यक्ष अडापा प्रसाद ने कहा कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा मामला वापस लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि अधिकारियों ने माना कि उनके पास पर्याप्त सबूत नहीं थे।

प्रसाद ने कहा, "यह भारत की विकास गाथा को अस्थिर करने की मंशा से तैयार की गई दुर्भावनापूर्ण रिपोर्ट थी।" उन्होंने कहा कि अंततः मामले के बंद होने से यह साबित हुआ कि "सच्चाई की जीत हुई।"

फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज के संस्थापक निदेशक खंडेराव कंद ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग अब केवल निवेश तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसमें रिसर्च, लोगों की आवाजाही और नीतिगत सुधारों में भी गहरा सहयोग शामिल होना चाहिए।

कंद ने आईएएनएस से कहा, "यह एक अच्छा कदम है। इससे भारत-अमेरिका साझेदारी मजबूत होगी और इसे लगातार आगे बढ़ाया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि औद्योगीकरण, संयुक्त रिसर्च एवं डेवलपमेंट, कौशल-आधारित आवाजाही और बाजार तक पहुंच में करीबी सहयोग दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा तथा लंबे समय में रणनीतिक फायदे देगा।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X