Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में प्रचंड गर्मी, पांवटा साहिब में बदला स्कूलों का समय, कृषि-बागबानी पर भी असर

Updated on Thursday, May 21, 2026 20:21 PM IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब कृषि, बागबानी सहित शिक्षा के क्षेत्र को भी प्रभावित कर रहा है। राज्य में गर्मी के असर के चलते राज्य के कई जिलों में अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्रों में स्कूल जाने वाले बच्चों की समयसारिणी में भी परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने संबंधीत उपमंडल अधिकारियों को गर्मी,बरसात और डिजास्टर के दौरान स्कूलों की समयसारिणी तय करने संबंधीत निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। पांवटा में विभिन्न कक्षाओं को संचालीत करने के लिए सुबह सात से साढ़े बारह और एक बजे तक तय किया गया है।


ऊना में पहले से स्कूलों की टाइमिंग में परिवर्तन किया गया है। गर्मी बढऩे से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। खासकर निचले और मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो रहा है। कई सरकारी स्कूलों में पर्याप्त कूलिंग व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।


बाजार पहुंचने से पहले बागीचों में ही फल खराब
शिक्षा के अलावा गर्मी का असर खेतीबाड़ी सहित बागबानी पर भी पड़ रहा है। राज्य में गुठलीदार फल फसलों के बाजार में पहुंचाने का समय चला हुआ है। आडु, प्लम, चैरी, आम व खुमानी जैसे फल गर्मी के चलते अब जल्द खराब हो रहे हैं ऐसे में बाजार में पहुंचने से पहले की खराब होने का खतरा बढ़ गया है। तेज गर्मी से मक्की की फसल बिजाई के समय में देरी हो रही है साथ ही सब्जियों की फसलों पर असर
पड़ रहा है।


स्कूलों को निर्देश, बच्चों को धूप से बचाएं
पांवटा साहिब के अंर्तगत आने वाले स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल के समय के दौरान बाहरी गतिविधियों, जिसमें खेलकूद, सभाएं या सीधे धूप के संपर्क में आने वाली कोई भी गतिविधि शामिल से बचें।


बदलता मौसम बना बड़ी चुनौती
विशेषज्ञ मानते हैं कि हिमाचल में जलवायु परिवर्तन का असर तेजी से बढ़ रहा है। कम बर्फबारी, जल्दी गर्मी पडऩा और अनियमित वर्षा अब सामान्य होता जा रहा है। इसका सीधा असर किसानों, बागबानों, विद्यार्थियों और आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है।


पेयजल योजनाओं पर असर
जल शक्ति विभाग प्रदेश में पेयजल व्यवस्था पर पैनी निगाह रखे हुए है। सीजन में पेयजल संकट न खड़ा हो, इसके मद्देनजर विभाग के प्रदेश मुख्यालय से फील्ड को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। हर सप्ताह प्रदेश भर से पेयजल की स्थिति को लेकर रिपोर्ट ली जा रही है। इसके लिए मुख्यालय में नोडल अधिकारी की तैनाती भी की है। अभी तक की रिपोर्ट के तहत प्रदेश में तीन पेयजल योजनाओं पर 75 फीसदी से ऊपर असर पड़ा है।

 

Have something to say? Post your comment
हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

: हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान

Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

: Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

: Shimla: प्रदेश सरकार ने CBSE से संबद्ध स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की नियुक्ति को दी मंजूरी

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर भयानक हादसा: कुल्लू से पंजाब लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 4 लोगों की गई जान

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर

कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

: कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी

घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

: घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल

'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

: 'हिमाचल स्काउट्स बटालियन' का गठन करे केंद्र सरकार, CM सुक्खू की मांग; सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा विशेष अवसर

हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

: हिमाचल सरकार पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, CM सुक्खू बोले- हवाई सेवाओं का होगा विस्तार

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

: सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X