Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

हरियाणा के रोजगार में बाहरी लोगों की एंट्री नहीं चलेगी : दिग्विजय चौटाला

Updated on Wednesday, May 20, 2026 21:09 PM IST

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भारी अनियमितताओं का खामियाजा प्रदेश के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है और अहंकार में डूबी भाजपा सरकार युवाओं की आवाज नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि एचपीएससी द्वारा एक तरफ तो हजारों रिक्त पदों की भर्तियां पूरी नहीं की जा रही है और दूसरी तरफ जो पद भरे जा रहे उनमें बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। बुधवार को दिग्विजय चौटाला पंचकुला में एचपीएससी के अभ्यर्थियों द्वारा दिए जा रहे धरने और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। सैकड़ों युवाओं के साथ पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने अभ्यर्थियों का समर्थन करते हुए कहा कि जेजेपी इस लड़ाई में पूरी तरह युवाओं के साथ खड़ी है। दिग्विजय ने विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस हिरासत में लेने की कार्रवाई की निंदा की और कहा कि सरकार इस तरह पुलिस बल का प्रयोग करके प्रदेश के युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर भारी संख्या में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने लामबंद होकर पंचकुला में धरना दे रहे अभ्यर्थियों का समर्थन किया और सब ने मिलकर एचपीएससी, हरियाणा सरकार की खराब नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है। दिग्विजय ने कहा कि एचपीएससी द्वारा हजारों पदों को रिक्त रखने की वजह से हरियाणा के एससी-बीसी अभ्यर्थियों के रोजगार के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के करीब 1800 पदों को भी भरने में राज्य सरकार देरी कर रही है, जिसका विरोध किया गया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब हमें इस बात का फैसला लेना होगा कि हमारी धरती पर हमारे पुरखों की मेहनत से स्थापित किए गए संस्थानों में बाहरी राज्यों से आकर लोग राज नहीं कर सकते है और ये हमारी अस्मिता की लड़ाई है, जिसे हम सबको संगठित होकर लड़ना होगा। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस की गहरी साजिश के चलते खराब हो रही शिक्षा और रोजगार की व्यवस्था और हरियाणा में बाहरी लोगों की एंट्री के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई जारी रखनी होगी। दिग्विजय ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार ऐसे युवाओं के साथ अन्याय नहीं कर सकती है और सरकार समय रहते अहंकार से बाहर निकलकर अभ्यर्थियों की मांगों को माने अन्यथा युवा शक्ति सत्ता में बैठे लोगों की कुर्सी छीन कर ही दम लेगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X