Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

जींद में कांग्रेस का प्रदर्शन: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

Updated on Wednesday, May 20, 2026 21:07 PM IST

जींद : नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण, बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को जींद में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि आज देश का युवा पेपर लीक जैसी घटनाओं से निराश है। और राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस प्रकरण ने लगभग 22 लाख विद्यार्थियों और उनके परिवारों की मेहनत, विश्वास और भविष्य पर गहरा आघात पहुँचाया है। लाखों छात्र-छात्राएँ मानसिक तनाव और अवसाद का सामना कर रहे हैं तथा इस घटना से आहत होकर दो विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबरें अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक हैं।


यह कोई पहला अवसर नहीं है जब किसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएँ सामने आई हों। विगत वर्षों में भी अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में इस प्रकार की अनियमितताएँ उजागर हुई हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि यह एक संगठित पेपर लीक माफिया का नेटवर्क है, जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं उदाहरणात्मक कार्रवाई किया जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि देश के युवाओं का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।


वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौ. वीरेंद्र सिंह ने अपनी संबोधन में कहा कि आम जनता महंगाई की मार से परेशान है।
लगातार बढ़ती गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में असफल रही है और महंगाई पर भी कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और संकट की हर घड़ी में आम लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।


उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती छात्रों और उनके परिवारों के साथ अन्याय हुआ है, जिसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


चौधरी वीरेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज करेगी।
इस अवसर पर कामगार कर्मचारी कांग्रेस हरियाणा के चेयरमैन नरेश मलिक, जींद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋषीपाल, पूर्व मंत्री रामभज लोधार, पूर्व विधायक सुभाष गंगोली व दयानंद शर्मा, महावीर गुप्ता, प्रमोद सहवाग, सतबीर दबलैन, रघुबीर भारद्वाज, राजवंती, दलीप चेयरमैन, वजीर पननु, सुमेर प्रधान, महेंद्र रता, ऋषि यादव, अरविन्द डेलू, प्रताप सरपंच, अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कई कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X