Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

व्यापार

एमसीएक्स पर सोना मामूली बढ़त के साथ खुला, चांदी फिसली

Updated on Tuesday, May 19, 2026 12:31 PM IST

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने की शुरुआत मंगलवार को सपाट हुई और शुरुआती कारोबार में सोने एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,59,401 रुपए के मुकाबले 498 रुपए या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,59,899 रुपए पर खुला।

सुबह 10 बजे सोना 20 रुपए की मामूली बढ़त के साथ 1,59,421 रुपए पर था। सोने ने अब तक के कारोबार में 1,59,161 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,59,899 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। सोने के उलट चांदी में कमजोरी देखी जा रही है।

चांदी के 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,76,651 रुपए के मुकाबले 380 रुपए की मामूली कमजोरी के साथ 2,76,271 रुपए पर खुला।खबर लिखे जाने तक चांदी 2,351 रुपए या 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,74,300 रुपए पर थी। अब तक के सत्र में चांदी का न्यूनतम स्तर 2,74,236 रुपए और उच्चतम स्तर 2,76,666 रुपए पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक, सोना 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,542 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.47 डॉलर प्रति औंस पर थी।

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बनी हुई है। वहीं, अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले को टाल दिया गया है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के सुझाव पर अमेरिका ने ईरान पर कल होने वाले हमले को टाल दिया है। इसके साथ, ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के साथ शांति के लिए बातचीत चल रही है।

इसके अतिरिक्त, सोने और चांदी ने बीते एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान डॉलर में सोना ने करीब 40 प्रतिशत और चांदी ने करीब 135 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X