Monday, 02 November 2026
BREAKING
• कैट की एलजी से अपील, प्रदर्शनों से बाधित हो रहा व्यापार; दिल्ली के बाहरी इलाकों में बनाए प्रदर्शनस्थल • कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है • यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती • प्रीति जिंटा ने बेटी के लिए अपनाया 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की बेले का लुक, पति और बच्चों संग मनाया हैलोवीन • हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम • ऑस्ट्रेलिया के करीब 75 फीसदी लोगों ने माना, 'एक साल में देश और बंटा' • फ्लोरिडा लियरजेट क्रैश: विमान में सवार सभी नौ की मौत • राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

राष्ट्रीय

भाजपा में जाने से इन्कार करने पर संजीव अरोड़ा के बाद अब "आप" गोवा सह प्रभारी दीपक सिंगला गिरफ्तार - केजरीवाल

Updated on Monday, May 18, 2026 21:17 PM IST

नई दिल्ली : गोवा में आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भाजपा के खिलाफ तीखा हमला बोला है। "आप" के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई ग़लत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है क्योंकि वो बीजेपी के ख़िलाफ़ काम कर रहा था और उसने बीजेपी में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक सिंगला बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है। अरविंद केजरीवाल ने संजीव अरोड़ा को लेकर कहा कि संजीव अरोड़ा बहुत बहादुर और देशभक्त हैं। पूरे पंजाब को उन पर गर्व है।


उधर, "आप" गोवा प्रभारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि आज हमारे देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीज़ल और सीएनजी के दाम रोज़ बढ़ रहे हैं, रुपया डॉलर के सामने गिरता जा रहा। लेकिन मोदी जी को सिर्फ़ एक काम है - विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ़्तार करना। सोमवार को ईडी ने "आप" नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है। क्योंकि वो गोवा में बीजेपी के ख़िलाफ़ लड़ने वाला एक संगठन तैयार कर रहे थे। मेरा मोदी जी से कहना है कि आप चाहे हमारी पार्टी के कितने भी नेताओं को गिरफ़्तार करो, हम देश के हित के लिए काम करते रहेंगे।

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा प्रभारी आतिशी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईडी का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किया था। चुनाव लड़ाने वाली एजेंसी 'आई पैक' में काम करने वाले लोगों को जेल भेज दिया गया और चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस का सारा डाटा ईडी के माध्यम से चुरा लिया गया। जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, वैसे ही उन सभी लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया।


आतिशी ने कहा कि बंगाल के बाद भाजपा का अगला हमला पंजाब पर शुरू हुआ, जहां आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। जो नेता दबाव में आकर भाजपा में शामिल हो गए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन संजीव अरोड़ा जैसे नेता, जिन्होंने भाजपा में जाने से साफ मना कर दिया, उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसके बाद आतिशी ने कहा कि पंजाब के बाद अब अगला नंबर गोवा का आ गया है। भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि वह अच्छी तरह जानती है कि गोवा में भाजपा सरकार से लोग नफरत करते हैं। भाजपा इस बात से डर गई है कि फरवरी में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में यहां के लोग उन्हें सत्ता से बाहर फेंकने वाले हैं। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ही आज आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी की छापेमारी की जा रही है।


आतिशी ने आगे कहा कि यहां गोवा में सिर्फ बड़े नेताओं पर ही नहीं, बल्कि कई आम कार्यकर्ताओं के घरों पर भी छापेमारी चल रही है। एक आम कार्यकर्ता या संगठन के प्रभारी पर यह छापेमारी सिर्फ और सिर्फ उनका चुनावी डाटा चुराने के लिए की जा रही है। ठीक वैसे ही, जैसे ईडी ने बंगाल में टीएमसी के साथ किया था। सारा डाटा चुराकर भाजपा को सौंप दिया, वही खेल आज गोवा में दोहराया जा रहा है।


अंत में आतिशी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि मैं भाजपा को साफ बता देना चाहती हूं कि आम आदमी पार्टी तुम्हारी उनसे या ईडी से डरने वाली नहीं है। गोवा के लोग सब देख रहे हैं कि किस तरह भाजपा ने बीते 15 सालों में गोवा की हालत बदतर कर दी है और यहां के लोगों को परेशान किया है। अब ईडी की ये फर्जी छापेमारी भी गोवा में भाजपा को करारी हार से नहीं बचा सकती।


"आप" के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते।


सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कह कि सोमवार को आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की। ईडी, सीबीआई, एसीबी आदि द्वारा "आप" नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X