Monday, 02 November 2026
BREAKING
• कंसास में ट्रंप ने खत्म किया मिडटर्म चुनाव प्रचार, बोले- अमेरिका जब चाहे ईरान को रोक सकता है • यमन में सऊदी गठबंधन के हमलों में 7 लोग घायल, बंदरगाह और तेल सुविधा को बनाया निशाना: हूती • प्रीति जिंटा ने बेटी के लिए अपनाया 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की बेले का लुक, पति और बच्चों संग मनाया हैलोवीन • हर परिवार, हर मोहल्ले में 'मुखबिर', हंगरी खोलेगा कम्युनिस्ट शासन से जुड़े हजारों एजेंटों के नाम • ऑस्ट्रेलिया के करीब 75 फीसदी लोगों ने माना, 'एक साल में देश और बंटा' • फ्लोरिडा लियरजेट क्रैश: विमान में सवार सभी नौ की मौत • राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

राष्ट्रीय

भारत-नॉर्वे संबंधों को नई मजबूती: नॉर्वे ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Updated on Monday, May 18, 2026 21:02 PM IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। नॉर्वे ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में शामिल इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा। यह पीएम मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ (कमांडर ग्रैंड क्रॉस) से भी सम्मानित किया गया था।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गौर स्टोरा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में अलग-अलग समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त संबोधन भी दिया। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

भारतीय समुदाय ने किया गर्मजोशी से स्वागत
नॉर्वे में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा कर स्वागत कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने लिखा, “ओस्लो में आज भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत कार्यक्रम में ‘रिदम्स ऑफ इंडिया’ की प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विविधता की खूबसूरत झलक पेश की। सत्तरिया से भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी से ओडिसी, कथक से मोहिनीअट्टम तक, प्रत्येक नृत्य शैली में वर्षों की लगन, अनुशासन और उत्कृष्टता झलकती है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति को जीवंत और संजोए रखने के लिए प्रवासी भारतीयों पर देश को गर्व है।

छोटी बच्चियों ने दी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति
पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि ओस्लो में स्वागत कार्यक्रम के दौरान नाट्यलय नृत्य विद्यालय के एक समूह ने भरतनाट्यम से संबंधित अलारिप्पू नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह समूह लगभग तीन दशकों से नॉर्वे में भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को लोकप्रिय बनाने का कार्य कर रहा है और ऐसे प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं।

भारतीय और पश्चिमी संगीत का दिखा संगम
प्रधानमंत्री के स्वागत में देसी और विदेशी कलाकारों की मंडली ‘आरती ओम जय जगदीश’ गाती नजर आई। पीएम मोदी ने इसे “संगीत, संस्कृति और साझा कलात्मक भावना के माध्यम से एकजुटता का सुंदर प्रतिबिंब” बताया। उन्होंने बैरेट ड्यू म्यूजिक इंस्टीट्यूट की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय और पश्चिमी शास्त्रीय परंपराओं का यह संगम बेहद भावपूर्ण था।

ओस्लो पहुंचने पर हुआ विशेष स्वागत
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओस्लो पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री योनस गौर स्टोरा ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे के बीच हुए समझौतों से दोनों देशों के साथ-साथ पूरे विश्व को लाभ मिलेगा।

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X