Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

हरियाणा के 1100 गांवों में आमजन से रूबरू होकर जन-जन की लड़ाई को लड़ेगी जेजेपी : दिग्विजय चौटाला

Updated on Monday, May 18, 2026 20:57 PM IST

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज हरियाणा की जनता के टैक्स से चलने वाला हरियाणा लोक सेवा आयोग दूसरे राज्यों के युवाओं को रोजगार देने में लगा हुआ है और इस गंभीर मुद्दे पर भाजपा सरकार चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों के 90 प्रतिशत पदों को रिक्त रखा जाता है और बाकी बचे अधिकतर पदों पर बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों का चयन कर दिया जाता है। दिग्विजय ने कहा कि पिछले कई महीनों से एचपीएससी के विरोध में अभ्यर्थी आवाज उठा रहे है और अभ्यर्थियों द्वारा 20 मई को पंचकुला में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई है। दिग्विजय ने आह्वान किया कि सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों को इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए और हरियाणा के युवाओं का भविष्य बचाने के लिए हम सबको संगठित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का पूरा समर्थन करती है और हम इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। सोमवार को दिग्विजय चौटाला सिरसा में पत्रकारों से रूबरू थे। जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा में शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था का बुरा हाल चुका है और सीएम नायब सैनी पंजाब में भाजपा के प्रचार में व्यस्त है। दिग्विजय ने सीएम से सवाल करते हुए कहा कि यदि पंजाब में भाजपा की सरकार बनी तो क्या वे हरियाणा के हक में एसवाईएल का पानी हरियाणावासियों को दिलाने की गारंटी लेंगे? दिग्विजय चौटाला ने भाजपा नेताओं द्वारा इन दिनों पेट्रोल डीजल बचाने की प्रधानमंत्री के आह्वान पर रेल, बस, रिक्शा आदि में सफर करने को केवल एक प्रोपेगेंडा बताया और कहा कि नीट जैसे मुद्दों पर विफल रहने के बाद सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे प्रोपेगेंडा कर रही है। दिग्विजय चौटाला ने छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक प्रदेश में प्रत्यक्ष रूप से छात्रसंघ के चुनाव घोषित नहीं होते। इसके उपरांत जेजेपी के जन-जन अभियान के तहत डबवाली हलके के विभिन्न गांवों में आमजन से मिलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी द्वारा प्रदेश के करीब 1100 गांवों में जन-जन अभियान के कार्यक्रम होंगे और हर जिले और हर हलकों में जन-जन की आवाज को सुनकर उसे बुलंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की विभाजनकारी नीतियों की जेजेपी द्वारा पोल खोली जाएगी और मुद्दों के आधार पर जनता की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। इस अवसर पर अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X