Saturday, 31 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

कृषि मजदूरों की बदहाल स्थिति पर सरकार को तुरंत देना चाहिए ध्यान: कुमारी सैलजा

Updated on Monday, May 18, 2026 20:55 PM IST

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सीब्ल्यूसी की सदस्य एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट ने देश और विशेष रूप से हरियाणा में कृषि मजदूरों की भयावह स्थिति को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 में हरियाणा में 104 कृषि मजदूरों ने आत्महत्या की। यह आंकड़ा केवल एक संख्या नहीं, बल्कि सरकार की विफल नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, न्यूनतम मजदूरी न मिलने और सामाजिक सुरक्षा के अभाव का दर्दनाक प्रमाण है। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान और मजदूर वर्ग की आवाज उठाती रही है। कृषि मजदूर देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज वे सबसे ज्यादा असुरक्षित और उपेक्षित हैं। खेती पर निर्भर लाखों परिवारों के सामने रोजगार का संकट, बढ़ता कर्ज, महंगाई और जीवनयापन की कठिनाइयां लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार डबल इंजन के दावे करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि खेतों में काम करने वाले मजदूरों को न नियमित रोजगार मिल रहा है और न ही सम्मानजनक मजदूरी। मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया गया, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सीमित लोगों तक रह गया और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर लगातार घटे हैं। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को इस गंभीर विषय पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। कृषि मजदूरों के लिए विशेष राहत पैकेज, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार और ग्रामीण रोजगार के स्थायी अवसर सुनिश्चित किए जाएं। सांसद ने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो ग्रामीण समाज में आर्थिक और सामाजिक संकट और गहरा होगा। कांग्रेस पार्टी मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी।


हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि झज्जर में दिनदहाड़े एक युवक की कार पर 20 गोलियां बरसाकर हत्या कर देना हरियाणा में पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का भयावह उदाहरण है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेआम गोलियों से लोगों की जान ली जा रही है और भाजपा सरकार केवल तमाशबीन बनी हुई है। हरियाणा में लगातार बढ़ती गैंगवार, रंगदारी, हत्याएं और फायरिंग की घटनाएं यह साबित कर रही हैं कि भाजपा सरकार अपराध पर नियंत्रण खो चुकी है। जनता सुरक्षा चाहती है, केवल खोखले दावे नहीं।


कुमारी सैलजा 19 से 21 मई तक करेंगी सिरसा लोकसभा क्षेत्र का दौरा
सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा 19 मई से 21 मई तक सिरसा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। अपने दौरे के दौरान वह आमजन से मुलाकात कर लोगों की समस्याएं सुनेंगी तथा संगठनात्मक एवं विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमारी सैलजा 19 मई को सिरसा जिले के सिरसा तथा रानियां विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। वहीं 20 मई को वह फतेहाबाद जिले के रतिया तथा जींद जिले के नरवाना विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर आम लोगों से मुलाकात करेंगी और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगी। दौरे के अंतिम दिन 21 मई को कुमारी सैलजा फतेहाबाद जिले में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X