Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

कंबोडिया में पूरा हुआ युद्धाभ्यास सिनबैक्स, अब ‘प्रगति’ की तैयारी

Updated on Sunday, May 17, 2026 16:21 PM IST

कंबोडिया में आतंकवादियों के खिलाफ काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन जैसे घातक व खतरनाक मिशन का अभ्यास पूरा किया गया है। कंबोडिया में हुए इस अभ्यास में भारतीय सैन्य दल भी शामिल था। यहां भारत व कंबोडिया के संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सिनबैक्स–टू 2026’ में दोनों देशों के जवानों ने ड्रोन, मोर्टार तथा स्नाइपर अभ्यास किया।

यहां विशेष रणनीतियों सहित जवानों का विशेष कौशल प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया । यह अभ्यास 04 मई को प्रारंभ हुआ है और 16 मई तक चला। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के सैन्य दलों के बीच अंतर-संचालन क्षमता, समन्वय तथा परिचालन तालमेल को सुदृढ़ करना था। युद्धाभ्यास ‘सिनबैक्स’ को भारत की सैन्य कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को लेकर की गई एक पहल भी माना जा रहा है। दोनों देशों के जवानों ने यहां आतंकवाद-रोधी अभियान, जंगल एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ऑपरेशन व समन्वित रणनीतियों पर मिलकर सैन्य अभ्यास किया।

भारत व कंबोडिया ने यहां आतंकवाद-रोधी अभियानों पर भी फोकस किया। इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त प्रशिक्षण के जरिए अपरंपरागत माहौल में सैन्य अभियानों को और अधिक प्रभावशाली बनाना था। सैनिक ने यहां एक-दूसरे के अनुभवों से सीखा। आधुनिक तकनीकों, रणनीतियों का आदान-प्रदान और जमीनी स्तर पर तालमेल को मजबूत किया गया है। कंबोडिया के कंम्पोंग स्पेयू प्रांत स्थित टेको सेन फ्नोम थॉम म्रीस प्रॉव रॉयल कंबोडियन एयर फोर्स प्रशिक्षण केंद्र में यह युद्धाभ्यास हुआ।

इस युद्धाभ्यास में भारतीय सैन्य के दल के 120 जवान शामिल थे। इनमें से अधिकांश जवान मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की बटालियन से थे। वहीं कंबोडियाई दल की ओर से रॉयल कंबोडियन आर्मी के 160 जवानों का एक सैन्य दल इस अभ्यास का हिस्सा था। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस संयुक्त सैन्य अभ्यास ने भारत व कंबोडिया के द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ किया है। वहीं अब भारतीय सेना बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति’ की मेजबानी करने जा रही है। यह अभ्यास मेघालय के उमरोई स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में 18 से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

इस अभ्यास में 12 मित्र देशों की सैन्य टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। ‘रिजॉल्यूट, रिलेंटलेस एंड यूनाइटेड’ थीम पर आधारित यह पहला एक्सरसाइज ‘प्रगति’ है, जिसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग, समन्वय और आपसी समझ को मजबूत करना है। भारतीय सेना के अनुसार, इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान सैनिक आधुनिक युद्ध कौशल, काउंटर-टेरर ऑपरेशन, संयुक्त रणनीति और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत जैसे अभियानों से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। पूर्वोत्तर भारत में आयोजित यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को नई मजबूती देने के साथ-साथ भारत की सैन्य कूटनीति को भी बढ़ावा देगा।

 

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X