Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश • भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

व्यापार

भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट

Updated on Friday, May 15, 2026 16:13 PM IST

भारत को तेज शहरीकरण और आर्थिक ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता होगी। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ब्रिकवर्क रेटिंग्स (बीडब्ल्यूआर) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2036 तक भारत की जीडीपी में शहरी क्षेत्रों का योगदान लगभग 70 प्रतिशत होने की उम्मीद है, जिससे सतत शहरी वित्तपोषण एक राष्ट्रीय प्राथमिकता बन जाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार का 1 लाख करोड़ रुपए अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ), भारत के शहरी विकास वित्तपोषण मॉडल में एक बड़ा बदलाव है। यह योजना अनुदान-आधारित कार्यक्रम से हटकर बाजार-आधारित ढांचे की ओर बढ़ रही है, जिसका उद्देश्य पांच वर्षों में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का कुल शहरी निवेश जुटाना है।

केंद्रीय सहायता प्राप्त करने से पहले, शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को नगरपालिका बांड, बैंक ऋण या पीपीपी के माध्यम से परियोजना वित्तपोषण का कम से कम 50 प्रतिशत जुटाना होगा।

इसके अलावा, सरकार परियोजना लागत का 25 प्रतिशत वहन करती है, और शेष राशि राज्यों और यूएलबी द्वारा वित्तपोषित की जाती है।

रिपोर्ट में बताया गया कि इस मॉडल का उद्देश्य अनुशासन, पारदर्शिता और साख को मजबूत करना है, जबकि बीडब्ल्यूआर ने इसके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण जोखिमों की ओर ध्यान दिलाया है। साथ ही, बाजार वित्तपोषण प्राप्त करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के लिए क्रेडिट रेटिंग के महत्व पर जोर दिया।

हालांकि, बैंक ऋणों के लिए औपचारिक रेटिंग की आवश्यकता नहीं होती है, रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि केवल संस्थागत ऋण पर निर्भरता शहरों को राज्य की गारंटी पर निर्भर रखती है और विविधीकरण को सीमित करती है।

ब्रिकवर्क रेटिंग्स के सीईओ मनु सहगल ने कहा, “यूसीएफ भारत के नगरपालिका वित्त पारिस्थितिकी तंत्र को काफी मजबूत कर सकता है, विशेष रूप से नगरपालिका बांड बाजार में भागीदारी बढ़ाकर। वित्त वर्ष 2018 से, केवल 17 शहरों ने 45.4 अरब रुपए के नगरपालिका बांड जारी किए हैं, जो इस क्षेत्र में मौजूद विशाल अप्रयुक्त वित्तपोषण अवसर को उजागर करता है।”

सहगल ने आगे कहा कि यूसीएफ द्वारा शुरू की गई 5,000 करोड़ रुपए की क्रेडिट रिपेमेंट गारंटी योजना छोटे यूएलबी को पहली बार लिए गए ऋणों के लिए गारंटी प्रदान करके निवेशकों का विश्वास बढ़ा सकती है, जिससे उधारदाताओं और निवेशकों के लिए निवेश योग्य क्षेत्र का विस्तार होगा।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X