Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर

Updated on Wednesday, May 13, 2026 13:43 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को चीन के लिए रवाना हो गए। वह आज बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे। ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होने वाली मुलाकात पर दुनिया की नजर है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर बातचीत होनी है। वार्ता के मुख्य बिंदुओं में खाड़ी युद्ध और शुल्क (टैरिफ) के अलावा दुर्लभ खनिजों को लेकर लंबित व्यापार समझौता शामिल है। 

ट्रंप की यह दूसरी चीन यात्रा

बताना चाहेंगे ट्रंप की यह दूसरी चीन यात्रा है। इसका उद्देश्य टैरिफ को लेकर जारी तनाव को खत्म करना और अमेरिका को होने वाले 525 अरब डॉलर से अधिक के निर्यात पर असर डालने वाले व्यापार विवाद को सुलझाना है। ट्रंप 2017 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान चीन की यात्रा कर चुके हैं। उनके इस दौरे पर अमेरिकी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी साथ होंगे। अमेरिकी उप प्रेस सचिव अन्ना केली ने बताया कि ट्रंप बुधवार शाम बीजिंग पहुंचेंगे और गुरुवार को स्वागत समारोह और द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस मुलाकात का मुख्य विषय व्यापार, ईरान के बारे में बातचीत होने की भी उम्मीद 

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बीजिंग रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि चीन के नेता शी जिनपिंग के साथ उनकी मुलाकात का मुख्य विषय व्यापार होगा। इसके अलावा ईरान के बारे में बातचीत होने की उम्मीद है। ट्रंप ने शी को अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि शी के साथ उनकी अच्छी बनती है। ट्रंप ने कहा , “मुझे लगता है कि चीन में शी से मुलाकात के दौरान बहुत कुछ अच्छा होने वाला है।” 

ट्रंप ने कहा- ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में कड़ी चेतावनी की जारी

राष्ट्रपति ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबंध में कड़ी चेतावनी भी जारी की। उन्होंने कहा, “या तो अमेरिका-ईरान कोई समझौता करेंगे या फिर ईरान पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। जीत हर हाल में अमेरिका की होगा। ट्रंप ने मौजूदा संघर्ष विराम के बारे में कहा कि वह बीजिंग की उड़ान के दौरान इसके भविष्य पर विचार करेंगे।

एफडीए कमिश्नर मार्टी मकारी का इस्तीफाः चीन की शिन्हुआ संवाद समिति की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के कमिश्नर मार्टी मकारी ने इस्तीफा दे दिया है और काइल डायमांटास एजेंसी के कार्यवाहक कमिश्नर के तौर पर काम करेंगे। ट्रंप ने मकारी को बेहतर काम करने के लिए बधाई भी दी। 

उन्होंने कहा कि मकारी के नेतृत्व में बहुत कुछ हासिल किया गया। काइल डायमांटास बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं। उन्हें कार्यवाहक कमिश्नर नियुक्त किया जाएगा। डायमांटास एफडीए में खाद्य मामलों के डिप्टी कमिश्नर रह चुके हैं। वह इस समय एजेंसी के ‘ह्यूमन फूड्स प्रोग्राम’ का नेतृत्व कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि यह सब व्हाइट हाउस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच कथित तनाव और एफडीए के कई फैसलों पर हो रही कड़ी पड़ताल के हफ्तों बाद हुआ है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- मीडिया का यह कहना कि ईरान युद्ध में अच्छा कर रहा है, “लगभग देशद्रोह जैसा”

फेक न्यूज से खफा, ट्रंप ने कहा- ऐसा करना देशद्रोह हैः सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ट्रुथ सोशल पर कहा कि मीडिया का यह कहना कि ईरान युद्ध में अच्छा कर रहा है, “लगभग देशद्रोह जैसा” है। ट्रंप ने कहा, “जब फेक न्यूज में यह कहा जाता है कि हमारा दुश्मन ईरान युद्ध में अमेरिका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, तो इसे देशद्रोह माना जाना चाहिए। यह इसलिए कि यह दुश्मन की मदद करना और उसे उकसाना है। 

उन्होंने कहा कि अमेरिकी संविधान में देशद्रोह को एक ऐसे अपराध के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसमें कोई व्यक्ति “जो अमेरिका के प्रति निष्ठा रखता है, उसके खिलाफ युद्ध छेड़ता है, या उसके दुश्मनों का साथ देता है, और उन्हें अमेरिका के भीतर या कहीं और मदद और सहारा देता है।” उन्होंने कहा, “केवल हारे हुए लोग, एहसान फरामोश और मूर्ख ही अमेरिका के खिलाफ बात कर सकते हैं।” उल्लेखनीय है कि फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कैर मीडिया को युद्ध के बारे में झूठी रिपोर्टिंग करने पर उनके प्रसारण लाइसेंस रद करने की धमकी दी थी।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X