Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

उतार प्रदेश

मुलायम परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक यादव का निधन

Updated on Wednesday, May 13, 2026 09:35 AM IST

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में शामिल यादव परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लखनऊ से लेकर सैफई तक शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर 38 वर्षीय प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक आशंका हृदयाघात या मस्तिष्काघात की जताई जा रही है। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव परीक्षण कराया जाएगा। चार चिकित्सकों का दल शव परीक्षण करेगा और पूरी प्रक्रिया की चित्रांकन के साथ निगरानी होगी।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। कुछ दिन पहले भी उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर वे घर लौट आए थे।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव इस समय उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और सक्रिय राजनीति में भूमिका निभा रही हैं। हालांकि प्रतीक स्वयं राजनीति से दूर रहे और भूमि कारोबार तथा स्वास्थ्य केंद्र के कार्य से जुड़े थे। लखनऊ में उनका व्यायाम केंद्र ‘द फिटनेस प्लैनेट’ काफी प्रसिद्ध माना जाता है।

प्रतीक और अपर्णा की मित्रता विद्यालय के दिनों में शुरू हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने दिसंबर 2011 में विवाह किया था। प्रतीक यादव ने लंदन के लीड्स विश्वविद्यालय से प्रबंधन की पढ़ाई की थी।

हाल के दिनों में अपर्णा और प्रतीक के संबंधों को लेकर चर्चाएं भी सामने आई थीं, लेकिन बाद में परिवार की ओर से सब कुछ सामान्य होने की बात कही गई थी। अब उनके अचानक निधन से परिवार, समर्थकों और करीबी लोगों में गहरा शोक है।

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X