Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

उतार प्रदेश

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

Updated on Monday, May 11, 2026 11:41 AM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज वह धर्म, संस्कृति और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं, जो नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर को मजबूत करते हैं। सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, "आज का दिन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहेगा। बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इसके उपरांत बागपत (नांगल) स्थित श्री गोरक्षनाथ आश्रम, खोखरा भगवानपुर में नवनाथों की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं आठमान भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता होगी।" उन्होंने कहा, "साथ ही, नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2026 - भारत के लिए एक दृष्टिकोण @ 100 कार्यक्रम में वैश्विक अर्थव्यवस्था, उद्योग और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद का हिस्सा बनूंगा।"


सीएम योगी ने अंत में कहा, "आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास यही नए भारत और नए उत्तर प्रदेश की सशक्त पहचान है।"
गौरतलब है कि सोमनाथ मंदिर भारतीय आस्था और सनातन परंपरा का एक बड़ा प्रतीक माना जाता है। साल 1026 में महमूद गजनवी ने इस मंदिर पर हमला किया था, लेकिन तमाम आक्रमणों और चुनौतियों के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। इसी घटना के 1000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है।


इस आयोजन को भारत की अटूट आस्था, सनातन संस्कृति की जीवंतता और राष्ट्र गौरव के उत्सव के रूप में देखा जा रहा है। 11 मई 2026 को देश के कई प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा-पाठ, कलश यात्राएं, भजन संध्या और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इस आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X