Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

उतार प्रदेश

UP में कृष्णावतारम् टैक्स फ्री: CM योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग देखी फिल्म, बोले- हर जिले में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

Updated on Monday, May 11, 2026 11:14 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को फिल्म कृष्णावतारम्दे खने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्रीगण, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


बयान के अनुसार, फिल्म दिखाए जाने के दौरान पूरा सभागार कृष्णा-कृष्णा, राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री ने मंच पर फिल्म से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्री एक साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी बने, जो नए मंत्रियों के स्वागत का यादगार क्षण रहा। योगी ने कहा कि यह फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है और इसमें द्वापर युग, सनातन संस्कृति एवं भारतीय परंपराओं को भव्यता से दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराई जाए ताकि युवा और बच्चे अपनी संस्कृति व विरासत से जुड़ सकें।


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को लेकर ऐसी फिल्में बनानी चाहिए। उन्होंने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं भी दीं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है और सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति, सुष्मिता भट्ट व निवासिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X