Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक और आत्मघाती हमला, 12 पुलिसकर्मियों की मौत और कई घायल

Updated on Sunday, May 10, 2026 16:29 PM IST

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले की जानकारी सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी पुलिस स्टेशन से टकरा दी। इस हमले में कम से कम 12 पुलिसकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमले की जानकारी सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को पुलिस स्टेशन से टकरा दिया। इस घटना में कम से कम 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर न्यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हमला शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात 8:55 बजे बन्नू जिले में स्थित एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर किया गया। इस धमाके में उस जगह पर भारी नुकसान हुआ।

सूत्रों ने आगे कहा, "हमले में गाड़ी में लगे उन्नत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद क्वाडकॉप्टर ड्रोन से हमला किया गया और फिर उग्रवादियों ने जमीनी हमला बोला।"

अधिकारियों ने बताया कि भारी मशीनरी की मदद से बचाव दल घटनास्थल पर मलबा हटाने और राहत कार्य में जुटा हुआ है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में अभी और शव दबे हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते का अनुमान है कि हमले में 1,200 से 1,500 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान (आईएमपी) नामक एक उग्रवादी संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस बम धमाके की जिम्मेदारी ली है।

अफगानिस्तान सीमा और दूसरी ओर बलूचिस्तान क्षेत्र में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान में हाल के महीनों में इस तरह के हमलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है।

अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी इलाकों में उग्रवादी हमलों में तेजी आई है। इन हमलों में खास तौर पर सुरक्षाकर्मियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों को निशाना बनाया जा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग इंटेलिजेंस-आधारित अभियानों में पांच आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया था।

सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि टैंक जिले में एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के चार आतंकवादी मारे गए।

बयान में कहा गया कि डेरा इस्माइल खान जिले में चलाए गए एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया।

आईएसपीआर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। ये आतंकवादी कथित तौर पर इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे।

 

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X