Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

राहुल गांधी द्वारा जनप्रतिनिधियों को चोर या घुसपैठिया कह देना, अपमान व अवमानना है : अनिल विज

Updated on Wednesday, May 06, 2026 20:41 PM IST

चण्डीगढ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जनप्रतिनिधियों को चोर या घुसपैठिया कहे गए ब्यान पर कडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘हम अपनी विधानसभा में राहुल गांधी के इस ब्यान के विरूद्ध प्रस्ताव लाएंगें क्योंकि राहुल गांधी ने चुने हुए सदस्यों व विधानसभा का अपना किया है’’। विज ने कहा कि ‘‘राहुल गांधी द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि कह देना या घुसपैठिया कह देना, अपमान है और अवमानना है’’। विज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के द्वारा राहुल गांधी द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि व घुसपैठिया कह देने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी कई चुनाव हार चुके है और अपना होश भी खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में नियमपूर्वक चुनाव होते हैं और चुनाव आयोग चुनाव कराता है तथा चुने हुए प्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि कह देना या घुसपैठिया कह देना, एक प्रकार से अपमान है और अवमानना है।


पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी द्वारा मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा न देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि पूरा देश जानता है कि ममता बैनर्जी एक अडंगेबाज महिला है और वह हर मामले में कोई न कोई अडंगा डालकर रखती है क्योंकि जब वह शासन करती थी तब भी वह अंडगे करती आई है।


विज ने प्रश्न खडा करते हुए कहा कि ममता बैनर्जी के इस्तीफा न देने के कहने से क्या मतलब है क्योंकि यहां पर राजशाही नहीं है, यहां लोकतंत्र है। संविधान बनाने वाले लोगों को पता था कि इस प्रकार के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं, तो उन्होंने संविधान में इस बात का प्रावधान रखा है।


उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी को सीएम पद से हटाने के बारे में कई कानून और तरीके है, जिससे उनको सदन से उठाकर बाहर भी निकाला जा सकता है क्योंकि अब बहुमत भारतीय जनता पार्टी का आ गया है। सदन में अविश्वास मत भी करके निकाला जा सकता है। इसके अलावा, राज्यपाल राज लगाकर हटाया जा सकता है। वैसे भी इनकी समयसीमा समाप्त होने वाली है और उसके बाद यह अपने आप ही सदस्य नहीं रहेंगी और यह अपनी भावना में कामयाब नहीं होंगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X