Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं लोग : कुमारी सैलजा

Updated on Wednesday, May 06, 2026 20:24 PM IST

रेवाड़ी : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थानीय स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। भाजपा शासन में शहरों को गंदगी का डिब्बा बनाकर छोड़ दिया गया है। रेवाड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि धारूहेड़ा के लोग लंबे समय से परेशान और दुखी हैं। आखिर धारूहेड़ा ने ऐसा कौन-सा दोष किया है कि पड़ोसी क्षेत्रों की गंदगी यहां डाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश, केंद्र और स्थानीय स्तर पर भाजपा की सरकार होने के बावजूद धारूहेड़ा की जनता के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। लोगों को हर स्तर पर ठगा गया है और उनके साथ धोखा हुआ है। सांसद ने विश्वास जताया कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार को जनता प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासन में जो स्थानीय विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं, उन्हें कांग्रेस के नेतृत्व में मिलकर तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्थानीय निकायों की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह असफल रही है। शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सांसद ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि असली बड़ी मछलियों (मुख्य आरोपियों) को संरक्षण दिया जा रहा है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासनकाल में स्थानीय निकायों में भ्रष्टाचार के आरोप लगातार चर्चा में हैं। विपक्षी दलों और स्थानीय निवासियों द्वारा शहरी स्थानीय निकायों में प्रॉपर्टी आईडी, विकास कार्यों और निविदाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय इतना ही नहीं प्रदेश के कई निगमों में करोडों रुपये के घोटाले हो चुके है, आरोपियों को बचाने के लिए जांच के नाम पर खेल जारी है। सांसद ने कहा कि बीजेपी ने लोगों के बीच जहर फैलाया है और चुनावों में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है।


कुमारी सैलजा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता देखने को नहीं मिली। सांसद ने रेवाड़ी में निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला भांडोरिया के कांग्रेस को समर्थन देने पर कहा कि यह फैसला कांग्रेस को और मजबूती देगा। सांसद ने जोर देकर कहा कि चुनाव परिणाम जो भी हों, वह उन मुद्दों को उठाती रहेंगी जो लोगों से जुड़े हैं।


चौ. भजनलाल पर टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण: सैलजा
कुमारी सैलजा ने भाजपा नेताओं द्वारा स्वर्गीय चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले दिन ही स्पष्ट कर दिया था कि इस प्रकार की टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय भजनलाल हरियाणा के अत्यंत वरिष्ठ और जनप्रिय नेता थे तथा उन्हें हरियाणा के निर्माताओं में गिना जाता है। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं कही जा सकती। सैलजा ने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात यह है कि चौधरी भजनलाल के परिवार का एक सदस्य आज भाजपा में भी है, इसके बावजूद इस प्रकार की टिप्पणियां की जा रही हैं।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X