Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

जमैका पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने, भारत की ओर से दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट

Updated on Monday, May 04, 2026 14:30 PM IST

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। जमैका के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने जमैका में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी की। 

पीएम एंड्रयू से मुलाकात की तस्वीरें साझा विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “‘भारत-जमैका की कहानी रनों से (क्रिकेट), सम्मान से, दोस्ती से लिखी गई है।’ भारत की तरफ से उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को सबीना पार्क में प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस आधिकारिक तौर पर समर्पित किया। ‘यह स्कोरबोर्ड आने वाली कई शानदार पारियों को गिनता रहे। उनमें से एक भारत-जमैका दोस्ती की भी है।’”

वहीं भारतीय समुदाय से बातचीत करने के बाद उन्होंने लिखा, जमैका में भारतीय समुदाय से बातचीत करके खुशी हुई। जमैका के प्रधानमंत्री को उनके कई योगदानों के बारे में इतनी गर्मजोशी से बात करते हुए सुनकर अच्छा लगा। उनके साथ भारत-जमैका संबंधों में हाल के विकास की जानकारी साझा की। देश में हो रहे बदलाव पर चर्चा की, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर, मानवीय विकास और तकनीक से चलने वाले गवर्नेंस और उद्यमी में।

बता दें, विदेश मंत्री जयशंकर 2-10 मई 2026 तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के आधिकारिक दौरे पर हैं। गिरमिटिया समुदायों की मौजूदगी की वजह से इन देशों का भारत के साथ एक खास कनेक्शन है। 

इस दौरे के दौरान, विदेश मंत्री तीनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इससे पहले विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने कैरेबियाई दौरे के दौरान जमैका के ओल्ड हार्बर का दौरा किया, जो भारतीय प्रवासियों के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और उनकी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की।

विदेश मंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “ऐतिहासिक स्थल ओल्ड हार्बर का दौरा करके बहुत खुशी हुई, जहां 180 साल से भी सबसे पहले भारतीय जमैका पहुंचे थे। भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत की और देखा कि उन्होंने अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान को किस तरह सहेजकर रखा है।” 

इस दौरान विदेश मंत्री ने जमैका के पर्यटन मंत्री एडमंड बार्टलेट और जमैका की मंत्री ओलिविया “बब्सी” ग्रेंज का धन्यवाद किया।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X