Friday, 30 October 2026
BREAKING
• कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी • जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी • भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम • भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास • भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित • हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी • अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस • अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर • भारत में 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले: विश्व बैंक • 1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

खेल

जल्दबाजी में वापसी नहीं करना चाहता, एक और इंजरी करियर के लिए घातक हो सकती है: मार्क वुड

Updated on Saturday, May 02, 2026 17:29 PM IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड इस गर्मी के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। वुड घुटने की चोट की वजह से एशेज सीरीज के पर्थ टेस्ट से बाहर हुए थे।

अपनी तेज रफ्तार वाली गेंद के लिए मशहूर 36 साल के मार्क वुड का करियर चोटों से प्रभावित रहा है। मार्च 2025 में अपने बाएं घुटने की सर्जरी के बाद वुड ने पिछले नवंबर में पर्थ में एशेज के पहले टेस्ट में वापसी की। उनकी वापसी निराशाजनक रही थी, सिर्फ 11 ओवर करने के बाद उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा था। एशेज से पहले भी कोहनी और घुटने की दिक्कतों की वजह से लगभग 15 महीने तक वह टेस्ट क्रिकेट से दूर रहे थे।

वुड अब काफी सावधानी से वापसी की योजना बना रहे हैं। उन्हें पता है कि एक और इंजरी उनके करियर पर पूरी तरह ब्रेक लगा सकती है।

एक इंटरव्यू में वुड ने कहा, "मुझे धीरे-धीरे आगे बढ़ना होगा। सच कहूं तो, मेरे पास इसे सही तरीके से करने का शायद एक और मौका है। अगर मैं जल्दबाजी में वापसी करता हूं, तो यह अच्छा नहीं होगा। मैं अभी भी गर्मियों में बाद में गेंदबाजी में वापस आने की कोशिश कर रहा हूं।"

वुड ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अगर रिकवरी उम्मीद के मुताबिक नहीं होती है तो वह क्रिकेट के बाद की जिंदगी के बारे में सोच रहे हैं।

इस तेज गेंदबाज ने कहा, "मेरी शुरुआती सर्जरी हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। सात महीने तक खुद को ठीक करके एक गेम खेलना और फिर बाहर हो जाना, इसका असर पड़ता है। मेरी उम्र को देखते हुए, मैं मैच मिस नहीं करना चाहता। चोट से पहले मैं तेज और अच्छी गेंदबाजी कर रहा था।"

इंग्लैंड 4 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के साथ अपने होम समर की शुरुआत करेगा। चोट की समस्या उनके पेस अटैक के लिए खतरा है। ब्रायडन कार्स कलाई टूटने के कारण बाहर हैं। जोफ्रा आर्चर इंडियन प्रीमियर लीग में अपने प्रतिबद्धताओं के कारण लॉर्ड्स मैच के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। वुड पहले से ही बाहर हैं।

ऐसी स्थिति में जोश टंग, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स और मैथ्यू फिशर जैसे युवा तेज गेंदबाजों को मौका मिल सकता है।

मार्क वुड ने 38 टेस्ट में 119, 70 वनडे में 80 और 38 टी20 में 54 विकेट लिए हैं।

 

Have something to say? Post your comment
चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

X