Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

उतार प्रदेश

श्रमवीर गौरव समारोह में सीएम योगी का सख्त संदेश, 'जो नहीं देगा काम का दाम तो सरकार करेगी इलाज'

Updated on Friday, May 01, 2026 20:19 PM IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा और 'काम के बदले दाम देना ही होगा, अन्यथा सरकार ऐसे लोगों का काम तमाम करेगी।'

इस दौरान उन्होंने श्रमिक कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा विभिन्न जिलों से आए श्रमिकों को प्रमाणपत्र और टूलकिट वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जिलों से चयनित 75 श्रमिकों में से पांच को मंच पर विशेष रूप से टूलकिट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अटल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए और प्रयागराज व झांसी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश आज 'उद्यम प्रदेश' के रूप में देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। 1947 से 2017 तक जहां प्रदेश में लगभग 14 हजार उद्योग स्थापित हुए, वहीं 2017 के बाद अब तक 18 हजार से अधिक नए उद्योग लगे हैं, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।

कोरोना काल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि उस कठिन समय में जब कई नेता निष्क्रिय थे, तब सरकार ने आगे बढ़कर श्रमिकों के लिए व्यापक इंतजाम किए। प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने के लिए हजारों बसें चलाई गईं और उनके भोजन व आवास की निशुल्क व्यवस्था की गई। साथ ही राशन कार्ड बनवाकर मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया, जो आज भी जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं और अब बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त राशन की सुविधा मिल रही है।

उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों में सेंध लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल का उल्लेख करते हुए सीएम योगी ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

उन्होंने जेवर (नोएडा) में श्रमिकों के बच्चों के लिए एक नए कंपोजिट विद्यालय की आधारशिला रखने की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य सुविधाओं पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है और शेष पात्र श्रमिकों के लिए भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की घोषणा की गई है। दुर्घटना में मृत श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख रुपए तक का बीमा कवर देने की व्यवस्था की जा रही है।

आवास और स्वच्छता योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में करोड़ों लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं और बड़ी संख्या में घरों में शौचालयों का निर्माण हुआ है, जिससे जीवन स्तर में सुधार आया है।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X