Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग • हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला • संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन • नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल • 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन • पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल • हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार • मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी • डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

हरियाणा

करनाल में फर्जी मापतोल इंस्पेक्टर गिरफ्तार : मापतोल विभाग का अधिकारी बनकर काट रहा था चालान, कूलर फैक्ट्री में पकड़ी गई चोरी

Updated on Wednesday, April 29, 2026 19:51 PM IST

करनाल : हरियाणा के करनाल शहर में एक शातिर ठग का भंडाफोड़ हुआ है जो खुद को लीगल मैट्रोलॉजी (मापतोल विभाग) का इंस्पेक्टर बताकर व्यापारियों और फैक्ट्री संचालकों से अवैध वसूली कर रहा था। आरोपी न केवल फर्जी चालान काट रहा था, बल्कि उसने विभाग के नाम की फर्जी मोहर और पैड भी बनवा रखे थे। मामला तब सामने आया जब आरोपी सुप्रीम कूलर फैक्ट्री में रेड डालने पहुंचा। फैक्ट्री संचालक ने जब तौल का काम न होने की बात कही, तो आरोपी बहस करने लगा और कार्रवाई की धमकी देते हुए चालान काट दिया। संदेह होने पर जब संचालक ने सख्ती से पूछताछ की और लाइसेंस मांगा, तो पता चला कि आरोपी के पास केवल 'कांटे रिपेयर' करने का लाइसेंस है, न कि निरीक्षण या चालान काटने का। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी पवन कुमार ने एक अन्य दुकानदार से 5400 रुपये वसूले थे। पोल खुलने पर आरोपी से पीड़ित दुकानदार की रकम मौके पर ही वापस करवाई गई। आरोपी की चालान बुक से संकेत मिले हैं कि वह 2025 से ही इस तरह की फर्जी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।


आरोपी के पास से “हरियाणा लीगल मैट्रोलॉजी इंफोर्समेंट” के नाम की फर्जी मोहरें और नोटिस पैड मिले हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उसकी चालान बुक पर पहले से ही इंस्पेक्टर के साइन और स्टैंप लगे हुए थे। आरोपी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसके पास चालान काटने की कोई सरकारी अथॉरिटी नहीं है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस सीआईए-3 (CIA-3) करनाल को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस गिरोह में कोई और तो शामिल नहीं है।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, स्वयं भी दौड़ में लिया भाग

हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

: हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकारः दिग्विजय चौटाला

संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

: संवैधानिक मूल्यों पर मंथन और हरियाणा की विकास यात्रा पर केंद्रित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन

नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

: नितिन नवीन जाएंगे हरियाणा, रोहतक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

: 'बेरहमी से मारा गया...', पंचकूला के एक स्कूल में 6 वर्ष की बच्ची से मारपीट पर बोले परिजन

पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

: पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : नायब सिंह सैनी

जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और विधायी संस्थाओं की गरिमा को करेगा सुदृढ़ : हरविन्द्र कल्याण

प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

: प्रतिस्पर्धा के दौर में नवोन्मेष ही सफलता की असली पहचान है : अशोक बुवानीवाला

लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

: लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता और जवाबदेही जरूरी : कुमारी सैलजा

कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

: कांग्रेस ने गन्ने के रेट में 165 प्रतिशत तो बीजेपी ने की मात्र 39 प्रतिशत बढ़ोत्तरी : भूपेंद्र हुड्डा

X