Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

उतार प्रदेश

पीएम मोदी के आगमन से पूर्वांचल के विकास को मिलेगी नई दिशा: सीएम योगी

Updated on Tuesday, April 28, 2026 10:28 AM IST

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाले हैं। इस दौरान पीएम मोदी कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खुशी जताई और कहा कि काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। पीएम मोदी द्वारा विकास कार्यों के होने वाले लोकार्पण और शिलान्यास से पूरे पूर्वांचल को नई दिशा मिलेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "अविनाशी काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। पीएम मोदी के कर-कमलों से विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पूरे पूर्वांचल के भविष्य को नई दिशा देगा।"

सीएम योगी ने आगे कहा, "मातृशक्ति के सशक्तीकरण को समर्पित 'महिला सम्मेलन' में पीएम मोदी का अमूल्य पाथेय हम सभी को प्राप्त होगा। साथ ही, बनास डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण तथा बनारस-पुणे एवं अयोध्या-मुंबई को जोड़ने वाली 'अमृत भारत एक्सप्रेस' ट्रेनों का शुभारंभ आस्था और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपका हार्दिक स्वागत प्रधानमंत्री मोदी।"

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पीएम के दौरे को लेकर एक्स पर पोस्ट किया और कहा, "राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित, जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!"

वहीं, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी पीएम मोदी के आगमन को जनसेवा और सुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, "जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाबा विश्वनाथ की पावन धरा वाराणसी, उत्तर प्रदेश आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।"

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आपका बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी आगमन पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे, जो प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा, पीएम एक बड़े महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगे और वाराणसी में 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

: यूपी : सैनिक स्कूल मैनपुरी के विकास को मिलेगी रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क देने की मंजूरी

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

: योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

: भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

: पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

: नोएडा में आज 122 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, 20 स्थानों पर बनाए गए कृत्रिम तालाब

'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

: 'संवेदनशील व्यवहार के साथ करें हर पीड़ित की सहायता', जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

: यूपी चुनाव 2027 के लिए अक्टूबर के अंत तक भाजपा के अभियान का आगाज कर सकते हैं अमित शाह

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

: उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में दशहरा मेले से लौट रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर, छह घायल

अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

: अखिलेश ने किया 2027 के लिए पीडीए के प्रणपत्र का ऐलान, 26 नवंबर को जारी होगा ‘जन-मन का घोषणापत्र’

X