Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

दुनिया

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

Updated on Monday, April 27, 2026 14:13 PM IST

वाशिंगटन : अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस घटना के पीछे का मकसद क्या था। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस पूरी स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर हालात पर काबू करने के लिए सुरक्षा एजेंसी की सराहना की। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "हालांकि हमें अभी तक व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में कल रात हुई शूटिंग के पीछे के मकसद के बारे में डिटेल्स नहीं पता हैं, लेकिन यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम इस सोच को नकार दें कि हमारे लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह है। यह अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के हर दिन दिखाए जाने वाले साहस और बलिदान की भी एक गंभीर याद दिलाता है। मैं उनका शुक्रगुजार हूं और शुक्र है कि जिस एजेंट को गोली लगी थी, वह ठीक हो जाएगा।" अमेरिकी हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप संकट के समय सबसे मजबूत होते हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मीडिया में कई लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप कल रात की घटनाओं के दौरान बहुत शांत और कंट्रोल में कैसे थे। यह एक महान लीडर की पहचान है और यह बताता है कि डोनाल्ड ट्रंप कौन हैं। मैंने पिछले कई सालों में उनके साथ बहुत समय बिताया है और संकट और उथल-पुथल के समय में वह सबसे मजबूत होते हैं।”


गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान लॉस एंजेलिस के रहने वाले 31 साल के कोल टॉमस एलन के तौर पर हुई है। कोल तेजी से भागता हुआ बॉलरूम की तरफ जाता है, तभी सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए और आनन-फानन में उसे कब्जे में लिया।

फेडरल इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, एलन ने अक्टूबर 2024 में कमला हैरिस के प्रेसिडेंशियल कैंपेन के लिए 25 डॉलर का डोनेशन दिया था। कैलटेक में एक स्टूडेंट के तौर पर, व्हीलचेयर के लिए एक प्रोटोटाइप इमरजेंसी ब्रेक बनाने के लिए 2017 में टॉमस एलन को एक लोकल न्यूज रिपोर्ट में कवरेज भी दी गई थी।


अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने बताया कि लॉस एंजिल्स के सबअर्ब टॉरेंस में रहने वाले 31 साल के कोल टॉमस एलन के नाम और फोटो से मिलती-जुलती एक लिंक्डइन प्रोफाइल में उसे सी 2 एजुकेशन में पार्ट-टाइम टीचर बताया गया है। प्रोफाइल के अनुसार, एलन ने 2017 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली और पिछले साल कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी-डोमिंग्वेज हिल्स से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री ली।

Have something to say? Post your comment
राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

: राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक

दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

: दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र

स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

: स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

X