Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य • दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित • दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा • दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर • फ्रांस में नकाबपोश उपद्रवी कौन? शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बीच 'कैसर्स' पर नजर • नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस • भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल! • हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज • ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप

पंजाब

जालंधर में नशाखोरी के विरुद्ध निकाली पदयात्रा, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध ली शपथ

Updated on Sunday, April 26, 2026 18:46 PM IST

जालंधर : डीएवी कालेज जालंधर ने शनिवार को डीएवी वॉकथॉन 1.0 का आयोजन किया। यह राज्य स्तरीय अभियान युद्ध नशेयां विरुद्ध के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से नशाखोरी के विरुद्ध जनजागरूकता हेतु आयोजित एक पदयात्रा थी। इस अभियान में छह डीएवी संस्थानों डीएवी कालेज जालंधर, डीएवी फिजियोथैरेपी एंड रिहेबिलिटेशन संस्थान, महात्मा हंसराज डीएवी नर्सिंग संस्थान, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, दयानंद मॉडल स्कूल (मॉडल टाउन) तथा दयानंद मॉडल स्कूल (दयानंद नगर) के 600 से अधिक विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर शारीरिक स्वास्थ्य तथा नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। यह वॉकथॉन प्रात: 6:15 बजे गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर आरंभ किया गया और मॉडल टाउन स्थित शिवानी पार्क में संपन्न हुआ। समापन समारोह में उपमंडल मजिस्ट्रेट नवदीप सिंह (पीसीएस तथा सहायक पुलिस आयुक्तमनमोहन सिंह (पीपीएस मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि एसीपी मनमोहन सिंह कालेज के पूर्व छात्र भी हैं। कालेज के प्राचार्य डा. अनूप कुमार ने वरिष्ठ उपप्राचार्य प्रो. कुॅंवर राजीव एवं उपप्राचार्या प्रो. सोनिका दानिया, रजिस्ट्रार प्रो. अशोक कपूर, डिप्टी रजिस्ट्रार प्रो. मनीष खन्ना, ईएमए की अधिष्ठाता डा. एकजोत कौर तथा कार्यक्रम समन्वयक प्रो. ईशा सहगल के साथ मिलकर अतिथियों का स्वागत किया तथा सम्मान स्वरूप उन्हें पौधे भेंट किए।


इस मौके पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में डीएवी फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन संस्थान की प्राचार्या डा. शिल्पी जेटलीय दयानंद मॉडल स्कूल (दयानंद नगर) के प्राचार्य डा. एसके गौतम, दयानंद मॉडल स्कूल (मॉडल टाउन) के प्राचार्य विनोद कुमार रेडक्रॉस के सचिव डा. सुरजीत लाल सहोता, युवा सेवा विभाग के सहायक निदेशक रवि दारा, प्रसि पंजाबी गायक दलविंदर दयालपुरी तथा मॉडल टाउन मार्केट एसोसिएशन, जालंधर के अध्यक्ष रवि दुग्गल सम्मिलित रहे। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के विरुद्ध सामूहिक शपथ ली तथा नशामुक्त जीवन जीने और उसे बढ़ावा देने का संकल्प किया। समारोह में रवि दारा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, दलविंदर दयालपुरी द्वारा संगीतमय प्रस्तुति, डीएवी बैंड की प्रस्तुति तथा इसके बाद जोशीले भांगड़े की प्रस्तुति शामिल थी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. शरद मनोचा द्वारा किया गया।

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

: पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

: मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

: डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

X